मनोरंजन

‘श्रीदेवी जी की याद आ गई’, जाह्नवी कपूर के हैलोवीन लुक पर फैंस ने लुटाया प्यार, ओरी को लेकर भी किए मजेदार कमेंट्स

Janhvi Kapoor Halloween: जाह्नवी कपूर ने हैलोवीन पर श्रीदेवी की फिल्म 'नगीना' का लुक रीक्रिएट किया। ओरी ऋषि कपूर और वैष्णव प्रवीण अमरीश पुरी बने। पोस्ट पर फैंस ने मजेदार कमेंट्स किए।
2 min read
• •
Updated: 1 Nov 2026, 12:38 PM IST
Janhvi Kapoor Halloween
जाह्नवी कपूर के 'नगीना' लुक ने दिलाई श्रीदेवी की याद (सोर्स: x-@allthingzabsurd)

Janhvi Kapoor Nagin Look: बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर ने इस हैलोवीन पर अपनी मां और दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी को खास अंदाज में श्रद्धांजलि दी। उन्होंने श्रीदेवी की आइकॉनिक फिल्म 'नगीना' का लुक रीक्रिएट कर सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर कीं। इस खास अंदाज में जाह्नवी के साथ ओरी भी नजर आए, जिन्होंने फिल्म में ऋषि कपूर के किरदार को रीक्रिएट किया। वहीं, जाह्नवी के दोस्त वैष्णव प्रवीण ने अमरीश पुरी का लुक अपनाया।

जाह्नवी की ये तस्वीरें सामने आते ही सोशल मीडिया पर चर्चा शुरू हो गई। कई फैंस को उनका अंदाज देखकर श्रीदेवी की याद आ गई, तो कुछ यूजर्स ने ओरी को ऋषि कपूर के किरदार में देखकर मजेदार कमेंट्स किए।

जाह्नवी ने मां श्रीदेवी को दिया खास ट्रिब्यूट

जाह्नवी ने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा कि वो हैलोवीन पर अब तक के सबसे आइकॉनिक फिल्मी पलों में से एक को रीक्रिएट करना चाहती थीं। उन्होंने इस मौके को अपनी मां श्रीदेवी, ऋषि कपूर और अमरीश पुरी को समर्पित किया।

एक्ट्रेस ने लिखा, ''हैप्पी हैलोवीन! मुझे अब तक के सबसे आइकॉनिक मूवी मोमेंट्स में से एक को रीक्रिएट करना ही था। और मम्मा, ऋषि अंकल और अमरीश सर से ज्यादा आइकॉनिक कौन हो सकता है!'' उन्होंने यह भी बताया कि इस लुक को तैयार करने में उन्हें थोड़ी मदद मिली।

फैंस बोले- श्रीदेवी जी की याद आ गई

जाह्नवी के इस रीक्रिएशन को देखकर कई फैंस ने उनकी तारीफ की। एक यूजर ने कमेंट किया, ''सच कहूं तो श्रीदेवी जी की याद आ गई।'' वहीं, दूसरे यूजर ने उनकी स्टाइलिंग टीम की तारीफ करते हुए लिखा कि इस रीक्रिएशन को तैयार करने में उन्होंने कमाल कर दिया।

कुछ यूजर्स ने श्रीदेवी के 'नगीना' वाले अंदाज को याद करते हुए उनके एक्सप्रेशंस की तारीफ की। एक यूजर ने लिखा कि श्रीदेवी के पोस्टर में उनका अंदाज ऐसा लगता था, जैसे कोई सांप इंसानी रूप में आ गया हो और हमला करने के लिए तैयार हो। फैंस ने उन्हें बेहद आइकॉनिक बताया।

ओरी को ऋषि कपूर बनते देख यूजर्स ने लिए मजे

इस पोस्ट पर ओरी भी चर्चा का हिस्सा बन गए। उन्होंने फिल्म में ऋषि कपूर के किरदार को रीक्रिएट किया था। हालांकि, कुछ यूजर्स को यह कास्टिंग पसंद नहीं आई। एक यूजर ने लिखा, ''तुमसे ना हो पाएगा मैडम जी।'' वहीं, अनाया ने कमेंट किया, ''लेकिन हीरो बदलना चाहिए था, कोई और हीरो होना चाहिए था।''

एक अन्य यूजर ने मजाकिया अंदाज में रणबीर कपूर का जिक्र करते हुए लिखा कि अगर रणबीर इस पोस्ट पर कमेंट कर दें, तो ओरी का रिएक्शन होगा, ''मैं तेरा बाप हूं!'' इस कमेंट के साथ यूजर ने इमोशनल डैमेज वाला मजाक भी किया। जाह्नवी के इस पोस्ट पर जहां फैंस ने उनके लुक और श्रीदेवी को दिए गए ट्रिब्यूट की तारीफ की, वहीं ओरी को लेकर किए गए मजेदार कमेंट्स ने भी लोगों का ध्यान खींचा।

Updated on:
1 Nov 2026, 12:38 PM IST
Published on:
Also Read
View All
‘रोज इडली-सांभर खाकर मर जाओगी’, प्रकाश राज से शादी पर पोनी वर्मा की फैमिली और दोस्तों ने इस तरह से किया था विरोध

प्यार का इजहार करना पड़ा भारी? समरीन कौर ने ट्रोलर्स के दोहरे रवैये पर उठाए सवाल, क्रिकेटर अर्शदीप ने बढ़ाया हौसला

‘ऐसा कौन करता है…?’, अपने ‘गुरुजी’ संजय गुप्ता को याद कर इमोशनल हुए राइटर मिलाप जावेरी

‘रामायण’ में यश का खौफनाक अंदाज देख फैंस हुए हैरान, एक्टर बोले- पर्दे पर तहलका मचाने वाले हैं रावण!

‘टेक्नोलॉजी का क्रेडिट भी रामायण को दे दिया?’ एलन मस्क की उड़ने वाली कार को रणबीर कपूर ने बताया ‘पुष्पक विमान’! यूजर्स ने लगाई क्लास