
Jay Bhanushali Appeal For Mahhi Vij: रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ अपने अंतिम पड़ाव की ओर बढ़ रहा है और अब फिनाले में केवल तीन हफ्ते ही बाकी हैं। इसी बीच एक्टर जय भानुशाली अपनी पूर्व पत्नी माही विज के समर्थन में खुलकर सामने आए हैं। बता दें, तलाक के बावजूद जय ने फैंस से इमोशनल अपील करते हुए इस हफ्ते माही को वोट करने और शो में आगे बढ़ाने की गुजारिश की है।
जैसे-जैसे शो का अंत करीब आ रहा है, सभी कंटेस्टेंट्स के परिवार वाले और करीबी अपने पसंदीदा कंटेस्टेंट के लिए समर्थन जुटा रहे हैं। इसी कड़ी में जय भानुशाली का ये संदेश सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है।
जय भानुशाली ने अपने नोट में कहा कि उन्होंने आज तक दर्शकों से कभी कुछ नहीं मांगा, लेकिन इस बार वे माही विज के लिए वोट मांगना चाहते हैं। उन्होंने प्रशंसकों से अपनी बात ध्यान से सुनने की अपील करते हुए पुराने दिनों का भी जिक्र किया।
दरअसल, जय ने कहा कि अगर दर्शकों ने उन्हें कभी किसी फिल्म या टीवी शो में देखा हो और उन्हें देखकर हंसी आई हो या अच्छा लगा हो, तो उसी प्यार के बदले वे इस हफ्ते माही विज को सपोर्ट करें और उन्हें जरूर वोट दें।
वोट की अपील करने के साथ ही जय भानुशाली ने ‘बिग बॉस 20’ के घर में माही विज के प्रदर्शन की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि माही शो में काफी अच्छा गेम खेल रही हैं। तलाक के बाद भी माही के प्रति जय का ये समर्थन देखकर फैंस दोनों के बीच की आपसी समझ और सम्मान की तारीफ कर रहे हैं।
बता दें, 'बिग बॉस 20' शो के फिनाले की टेंटेटिव डेट 20 दिसंबर है। ऐसे में शो के टॉप 5 कंटेस्टेंट्स को लेकर अब चर्चा तेज हो गई है। शो में अब भी 10 कंटेस्टेंट्स मौजूद है लेकिन वो कौन से ऐसे 5 कंटेस्टेंट्स हैं जिनके बारे में सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है। उनका नाम है, काजी तौकीर, अरिश्फा खान, कनिका मान, यंग DSA, माही विज।