मनोरंजन

‘हर कोई सब कुछ जानना चाहता है’, शादी की खबर और प्राइवेसी पर जेनिफर विंगेट ने कही दिल की बात

Jennifer Winget Interview: जेनिफर विंगेट ने विलियम इश्माएल से शादी और अपनी प्राइवेसी को लेकर खुलकर बात की। एक्ट्रेस ने बताया कि क्या उन्होंने शादी को जानबूझकर सीक्रेट रखा था और प्यार को लेकर क्या सोचती हैं।
2 min read
• •
Sep 28, 2026
Jennifer Winget
जेनिफर विंगेट ने बताया उनके लिए प्यार का असली मतलब (सोर्स: x-@Priyanshuspeaks)

Jennifer Winget Love Life: जेनिफर विंगेट अपनी पर्सनल लाइफ को हमेशा लाइमलाइट से दूर रखने की कोशिश करती रही हैं। विलियम इश्माएल के साथ शादी के बाद भी एक्ट्रेस ने अपने रिश्ते और शादी को काफी हद तक प्राइवेट रखा। हालांकि, जब उनकी शादी की खबरें और तस्वीरें सामने आने लगीं तो जेनिफर का कहना है कि इसे पूरी तरह छिपाकर रखना उनके हाथ में नहीं था। अब एक्ट्रेस ने पहली बार इस बारे में खुलकर बात की है।

‘क्या यह सीक्रेट था? यह सब बाहर था’

ये पूछे जाने पर कि क्या उन्होंने जानबूझकर अपनी शादी को सीक्रेट रखा था, जेनिफर ने ‘हिंदुस्तान टाइम्स’ से कहा, “क्या यह सीक्रेट था? यह सब बाहर था।” उन्होंने आगे कहा कि उनके पास इस मामले में ज्यादा विकल्प नहीं था, क्योंकि हर कोई उनकी जिंदगी के बारे में सब कुछ जानना चाहता है। जेनिफर ने कहा, “ऐसा नहीं है कि मेरे पास कोई चॉइस है। हर कोई सब कुछ जानना चाहता है।” प्राइवेसी को लेकर अपनी सोच बताते हुए एक्ट्रेस ने कहा कि इसमें कोई सीक्रेट नहीं है। उनका मानना है कि अच्छा करें और अच्छा ही होगा।

41 की उम्र में प्यार को लेकर क्या बोलीं जेनिफर?

जेनिफर ने 41 साल की उम्र में दोबारा प्यार मिलने को लेकर भी बात की। उनके लिए प्यार सिर्फ रोमांटिक रिश्ते तक सीमित नहीं है। वह परिवार, दोस्तों और यहां तक कि पालतू जानवरों के साथ रिश्ते को भी प्यार का हिस्सा मानती हैं। एक्ट्रेस ने कहा कि उनके लिए पार्टनर का प्यार ही सब कुछ नहीं है, बल्कि परिवार और दोस्तों का प्यार भी उतना ही मायने रखता है। उन्होंने यह भी कहा कि उम्र बढ़ने के साथ लोगों को अपने आसपास करीबी दोस्तों और परिवार की अहमियत ज्यादा समझ आने लगती है।

‘रिश्तों में उतार-चढ़ाव चलते रहते हैं’

दिल टूटने और रिश्तों में आने वाले उतार-चढ़ाव पर बात करते हुए जेनिफर ने कहा कि रिश्तों में मतभेद होना स्वाभाविक है। उन्होंने दोस्तों के साथ होने वाले झगड़ों का उदाहरण देते हुए कहा कि कभी रिश्ते अच्छे दौर से गुजरते हैं और कभी बुरे दौर से, लेकिन यही जिंदगी का हिस्सा है।

जेनिफर विंगेट ने इससे पहले एक्टर करण सिंह ग्रोवर से शादी की थी। दोनों की मुलाकात टीवी शो ‘दिल मिल गए’ के दौरान हुई थी, जहां उन्होंने लीड कपल का किरदार निभाया था। शो के दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और अप्रैल 2012 में दोनों ने शादी कर ली।हालांकि, यह रिश्ता ज्यादा लंबा नहीं चला और करीब दो साल बाद दोनों ने 2014 में तलाक के लिए अर्जी दी। इसके बाद जेनिफर की जिंदगी में सिंगापुर के बिजनेसमैन विलियम इश्माएल की एंट्री हुई। दोनों ने जुलाई 2026 में यूके में एक छोटी सी सेरेमनी में शादी की। शादी की तस्वीरें सामने आने से पहले दोनों ने अपने रिश्ते को काफी हद तक प्राइवेट रखा था।

Updated on:
28 Sept 2026 07:04 pm
Published on:
28 Sept 2026 06:53 pm
Also Read
View All