23 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Entertainment / ‘वाराणसी’ के सेट की तस्वीरें हुईं लीक? Apple Maps पर दिखा राजामौली की फिल्म का भव्य काशी सेट, फैंस हैरान

‘वाराणसी’ के सेट की तस्वीरें हुईं लीक? Apple Maps पर दिखा राजामौली की फिल्म का भव्य काशी सेट, फैंस हैरान

Varanasi Movie: एस.एस. राजामौली की फिल्म 'वाराणसी' के हैदराबाद स्थित 'काशी' सेट का एक वीडियो एप्पल मैप्स से वायरल हो रहा है, जिससे सेट की सुरक्षा पर बहस छिड़ गई है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Shiwani Mishra

•

Updated: 23 Nov 2026, 1:13 PM IST

Varanasi Movie

फिल्म 'वाराणसी' का भव्य 'काशी' सेट आया सामने (सोर्स: x-@CricUniverse7/@DelayMeter_IN)

Varanasi Movie Set Leak Apple Maps: फिल्ममेकर एस.एस. राजामौली की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'वाराणसी' (Varanasi) अपने भव्य सेट की तस्वीरों को लेकर चर्चा में आ गई है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक यूजर को एप्पल मैप्स (Apple Maps) पर नेविगेट करते और हैदराबाद में बने 'काशी' के विशाल सेट की विस्तृत तस्वीरों को जूम करते देखा जा सकता है। इस फुटेज ने जहां एक ओर फैंस को फिल्म के निर्माण की झलक दिखाकर चौंका दिया है, तो वहीं दूसरी ओर बड़े बजट की फिल्मों के सेट की सुरक्षा को लेकर नई बहस भी छेड़ दी है।

फिल्म के सेट की सुरक्षा पर उठे सवाल

राजामौली की टीम ने अब तक 'वाराणसी' के प्रोडक्शन से जुड़ी अधिकांश जानकारियों को बेहद गुप्त रखा है। हालांकि, एप्पल मैप्स पर दिखी इन तस्वीरों की प्रामाणिकता और फिल्म से इनके सीधे संबंध की अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। इसके बावजूद, इस वीडियो ने ये सवाल खड़ा कर दिया है कि सार्वजनिक रूप से उपलब्ध मैपिंग प्लेटफॉर्म के जरिए किसी हाई-सिक्योरिटी फिल्म सेट की इतनी बारीक जानकारियां कैसे सामने आ सकती हैं।

इस लीक को लेकर कई स्टार्स और सोशल मीडिया यूजर्स ने भी नाराजगी जताई है। उनका मानना है कि 'वाराणसी' जैसे बड़े प्रोजेक्ट के लिए इसके भव्य प्रोडक्शन डिजाइन और लोकेशन्स को गोपनीय रखना बेहद अहम है और इस तरह पर्दे के पीछे की डिटेल्स का ऑनलाइन सामने आना चिंताजनक है।

क्या है फिल्म की कहानी और स्टारकास्ट?

महेश बाबू और एस.एस. राजामौली की पहली जुगलबंदी वाली इस फिल्म को एक 'टाइम-ट्रैवल एडवेंचर' के रूप में तैयार किया जा रहा है, जिसकी कहानी वाराणसी, अफ्रीका और अंटार्कटिका जैसी विविध जगहों से होकर गुजरेगी।

फिल्म में महेश बाबू 'रुद्र' की भूमिका निभा रहे हैं, जबकि प्रियंका चोपड़ा जोनास 'मंदाकिनी' के किरदार में नजर आएंगी। वहीं, पृथ्वीराज सुकुमारन विलेन 'कुंभा' का रोल अदा कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि फिल्म में रामायण से प्रेरित एक खास सीक्वेंस भी शामिल होगा, जिसमें भगवान राम और कुंभकर्ण के बीच का युद्ध दिखाया जाएगा। बता दें, मेकर्स की ओर से समय-समय पर फिल्म की प्रगति से जुड़े अपडेट साझा किए जाते रहे हैं। तय योजना के अनुसार, 'वाराणसी' को 7 अप्रैल 2027 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।