मनोरंजन

भारत में नहीं दिखेगी पाकिस्तानी सीरीज फवाद-माहिरा की ‘जो बच्चे हैं संग समेट लो’, सरकार की एडवाइजरी के बाद नेटफ्लिक्स का बड़ा फैसला

Fawad Khan And Mahira Khan Netflix: फवाद खान और माहिरा खान की सीरीज 'जो बच्चे हैं संग समेट लो' के ट्रेलर के बाद भारत में विवाद छिड़ गया है। जानें सरकार की एडवाइजरी, फिल्म संगठनों की अपील और सीरीज से जुड़ी बातें।
2 min read
• •
Updated: 29 Nov 2026, 3:52 PM IST
Jo Bachay Hain Sang Samet Lo
‘जो बच्चे हैं संग समेट लो’ रोकने की अपील (सोर्स: x-@AhmadRehanKhan)

Fawad Khan And Mahira Khan Series: फवाद खान और माहिरा खान की पाकिस्तानी सीरीज ‘जो बच्चे हैं संग समेट लो’ को लेकर भारत में विवाद खड़ा हो गया है। 24 नवंबर को नेटफ्लिक्स पर सीरीज का ट्रेलर जारी होने के बाद भारतीय फिल्म संगठनों ने देश में इसकी स्ट्रीमिंग पर आपत्ति जताई है।

ऑल इंडिया सिने वर्कर्स एसोसिएशन (एआईसीडब्ल्यूए) और फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (एफडब्ल्यूआईसीई) ने पीएम नरेंद्र मोदी से हस्तक्षेप कर भारत में सीरीज की स्ट्रीमिंग रोकने की अपील की है।

8 मई की एडवाइजरी और मंत्रालय का रुख

ये विरोध सरकार की 8 मई 2025 की एडवाइजरी के संदर्भ में सामने आया है, जो पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़े सैन्य तनाव के मद्देनजर जारी की गई थी। उस समय सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने ओटीटी प्लेटफॉर्म, स्ट्रीमिंग सेवाओं और डिजिटल माध्यमों को राष्ट्रीय सुरक्षा का हवाला देते हुए पाकिस्तानी वेब सीरीज, फिल्में, गाने, पॉडकास्ट और अन्य कंटेंट न दिखाने का निर्देश दिया था।

मंत्रालय ने एक बार फिर नेटफ्लिक्स को अपना रुख साफ करते हुए इस एडवाइजरी का पालन करने को कहा है। साथ ही मंत्रालय ने यह भी याद दिलाया कि जून 2025 में कंपनी ने सरकार को बताया था कि वह भारतीय दर्शकों को पाकिस्तानी फिल्में या सीरीज नहीं दिखा रही है।

सीरीज की कहानी और स्टारकास्ट

‘जो बच्चे हैं संग समेट लो’ पाकिस्तानी लेखिका फरहत इश्तियाक के चर्चित उर्दू उपन्यास पर आधारित है और ये नेटफ्लिक्स की पहली ओरिजिनल पाकिस्तानी सीरीज बताई जा रही है। इसे मोमिना दुरैद ने प्रोड्यूस और डायरेक्ट किया है, जिसमें तीन पीढ़ियों की छह प्रेम कहानियां दिखाई गई हैं।

सीरीज में फवाद खान और माहिरा खान के साथ हानिया आमिर, अहद रजा मीर, सनम सईद, इकरा अजीज और हमजा अली अब्बासी अहम किरदारों में नजर आएंगे। इसका ग्लोबल प्रीमियर 4 दिसंबर 2026 को नेटफ्लिक्स पर होना तय है।

Updated on:
29 Nov 2026, 3:52 PM IST
Published on:
Also Read
View All
दीपक काजिर की पिटाई वाले दावे पर भड़कीं उपासना सिंह, एक्टर पर लगाए महिलाओं से बदसलूकी और गाली देने के आरोप

पवन सिंह ने तोड़ा परिवार से रिश्ता! सपोर्ट में उतरे फैंस, किसी ने कहा- देरी से लिया सही फैसला, तो किसी ने पूछा कारण

छठ पूजा विवाद पर श्रद्धा कपूर से सवाल करने वाले पत्रकार पर भड़कीं अक्षरा सिंह, बोलीं- हर किसी को टारगेट करना सही नहीं

“स्पेगेटी स्ट्रैप पहनने से कोई अंदर से नहीं बदलता…’, नीना गुप्ता ने दिया बेबाक बयान, पंचायत पर भी की बात

King में ‘डैडी कूल’ गाने पर क्यों लगाया गया कट? सिद्धार्थ आनंद ने अनकट वर्जन पर गाने को लेकर किया बड़ा खुलासा