29 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Entertainment / छठ पूजा विवाद पर श्रद्धा कपूर से सवाल करने वाले पत्रकार पर भड़कीं अक्षरा सिंह, बोलीं- हर किसी को टारगेट करना सही नहीं

छठ पूजा विवाद पर श्रद्धा कपूर से सवाल करने वाले पत्रकार पर भड़कीं अक्षरा सिंह, बोलीं- हर किसी को टारगेट करना सही नहीं

Akshara Singh Shraddha Kapoor Eetha: पटना में 'ईथा' के प्रमोशन के दौरान छठ पूजा विवाद पर पूछे गए सवाल से अक्षरा सिंह भड़क गईं। उन्होंने कहा कि हर विवाद के लिए कलाकार जिम्मेदार नहीं हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Shiwani Mishra

•

Updated: 29 Nov 2026, 3:12 PM IST

Shraddha Kapoor Eetha movie

श्रद्धा कपूर की फिल्म ‘ईथा’ (सोर्स: x- @Srushti2620)

Akshara Singh Chhath Puja Controversy: पटना में फिल्म ‘ईथा’ के प्रमोशन के दौरान महाराष्ट्र में हुए छठ पूजा विवाद को लेकर पूछे गए सवाल पर भोजपुरी एक्ट्रेस और को-स्टार अक्षरा सिंह भड़क गईं। उन्होंने बीच में दखल देते हुए पत्रकार को करारा जवाब दिया और कहा कि हर विवाद के लिए कलाकारों को जिम्मेदार नहीं ठहराया जाना चाहिए।

अक्षरा के मुताबिक, बतौर कलाकार उनका काम परफॉर्म करना और फिल्में बनाना है, न कि ये देखना कि कहां कौन-सा विवाद चल रहा है। बता दें, उन्होंने साफ किया कि श्रद्धा कपूर को इस विवाद की जानकारी तक नहीं थी क्योंकि वे ‘ईथा’ के प्रमोशन और अन्य कामों में व्यस्त थीं और उन्हें खुद भी इस मामले का पता नहीं था।

'एक कलाकार को टारगेट कर पूरे समाज का बयान नहीं ले सकते'

एक पत्रकार के सवाल पर अपनी बात रखते हुए अक्षरा सिंह ने कहा कि कलाकार हर विवाद को रोक नहीं सकते और हर मामले के लिए उनकी जिम्मेदारी नहीं बनती। उन्होंने कहा कि वे बिहारी जरूर हैं, लेकिन किसी एक कलाकार को निशाना बनाकर पूरे समाज का बयान नहीं लिया जा सकता।

मुंबई छठ पूजा विवाद की पृष्ठभूमि

हाल ही में मुंबई की कुछ जगहों पर छठ पूजा के आयोजन को लेकर महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (एमएनएस) ने विरोध जताया था, जिसके पीछे पर्यावरण नियमों और सार्वजनिक नीति से जुड़ी चिंताओं का हवाला दिया गया। इस विवाद के बीच एमएनएस प्रमुख राज ठाकरे ने आरोप लगाया था कि मराठी भाषी लोगों और उत्तर भारतीयों के बीच तनाव बढ़ाने के लिए छठ पूजा का राजनीतिकरण किया जा रहा है। बता दें, फिल्म ‘ईथा’ 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। इसी दिन सलमान खान की फिल्म ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ भी बड़े पर्दे पर आएगी, जिससे दोनों फिल्मों के बीच बॉक्स ऑफिस पर टक्कर होगी।

साथ ही, सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) ने श्रद्धा कपूर की अपमिंग फिल्म ‘ईथा’ (Eetha) को 27 नवंबर को यू/ए 16+ सर्टिफिकेट के साथ पास कर दिया है। लक्ष्मण उतेकर के निर्देशन में बनी ये फिल्म ‘छावा’ (2025) के बाद उनकी अगली निर्देशित फिल्म है। मैडॉक फिल्म्स और कठपुतली क्रिएशन्स के बैनर तले इसे दिनेश विजान, लक्ष्मण उतेकर और करिश्मा शर्मा ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म में श्रद्धा कपूर के साथ रणदीप हुड्डा, मो. जीशान अय्यूब, सिद्धार्थ जाधव, इश्तियाक खान और अनंत जोशी भी अहम किरदारों में नजर आएंगे।