‘रामायण’ को अब तक की सबसे महंगी भारतीय फिल्म बताया जा रहा है। नितेश तिवारी ने श्रीधर राघवन के साथ मिलकर इसकी पटकथा लिखी है। फिल्म में रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश के अलावा रवि दुबे, लारा दत्ता, शोभना, काजल अग्रवाल, रकुल प्रीत सिंह, विवेक ओबेरॉय, कुणाल कपूर, अरुण गोविल और आदिनाथ कोठारे अहम भूमिकाओं में हैं, जबकि अनुपम खेर ने जटायु को आवाज दी है।