मनोरंजन

‘न भूतिया हवेली, न चुड़ैल’,जैकी श्रॉफ की ‘काली खेती’ में डर का अनोखा खेल, लेकिन क्लाइमेक्स ने किया निराश!

Kaali Kheti Movie : जैकी श्रॉफ और शरद केलकर अभिनीत 'काली खेती' की जानें कहानी, अभिनय और क्यों इसका क्लाइमेक्स निराश करता है।
2 min read
• •
Updated: 23 Nov 2026, 6:38 PM IST
Kaali Kheti Movie
जैकी श्रॉफ के अभिनय ने दी कहानी को मजबूती (सोर्स: X-@GDilliwale)

Kaali Kheti Horror Movie: डायरेक्टर हारिस इम्तियाज खान की फिल्म 'काली खेती' (Kaali Kheti) हॉरर के पारंपरिक ढर्रे से हटकर एक अलग विचार लेकर आती है। न भूतिया हवेली, न चुड़ैल और न ही पुनर्जन्म फिल्म ग्रामीण बैकग्राउंड और किसानों के संघर्ष के बीच एक रहस्यमयी डर बुनती है। बता दें, जैकी श्रॉफ और शरद केलकर के अभिनय और दिलचस्प शुरुआत के बावजूद, कमजोर लेखन और फीका क्लाइमेक्स फिल्म की पूरी क्षमता को उभरने से रोक देता है।

क्या है 'काली खेती' की कहानी?

कहानी 'बाबूजी' (जैकी श्रॉफ) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो दस साल बाद अपने गांव लौटते हैं। उनका बेटा (शरद केलकर) भी खेती से जुड़ा है और फसल की समस्या से जूझ रहा है। बाबूजी हालात सुधारने में मदद का भरोसा देते हैं।

इसी दौरान बाबूजी की मुलाकात अपने एक पुराने दोस्त से होती है, जो मानसिक संतुलन खो चुका है और जिसका शरीर धीरे-धीरे काला पड़ रहा है। जल्द ही उस दोस्त की मौत हो जाती है और बाबूजी में भी वही लक्षण दिखने लगते हैं। आगे की कहानी इसी अजीबोगरीब घटना और उसके पीछे छिपे रहस्य को सुलझाने की कोशिश करती है।

अलग विषय और माहौल, लेकिन क्लाइमेक्स ने किया निराश

'काली खेती' का सबसे मजबूत पहलू इसका विषय और पहनावा है। दरअसल, फिल्म में डर के साथ-साथ रोजी-रोटी के लिए संघर्ष और परेशानियों का सामने करते हुए किसानों की स्थिति को दिखाया गया है। ग्रामीण माहौल और जिस जमीन से परिवार का गुजारा होता है, उसी के नीचे किसी खतरे के छिपे होने का विचार शुरुआत में उत्सुकता जगाता है।

सस्ते जंप स्केयर्स के बजाय माहौल के जरिए डर पैदा करने की कोशिश और फिल्म की गति शुरुआत में ठीक लगती है। हालांकि, लेखन के स्तर पर खासकर क्लाइमेक्स में फिल्म अपने रोचक विचार के साथ न्याय नहीं कर पाती और अपने ही मुख्य सूत्र में उलझती हुई नजर आती है।

कैसा है कलाकारों का अभिनय?

अभिनय के मोर्चे पर जैकी श्रॉफ ने अपनी जड़ों से जुड़े किरदार को सहजता से निभाया है। प्रकृति प्रेमी के रूप में उनकी असल जिंदगी की छवि इस भूमिका को स्वाभाविक बनाती है।

शरद केलकर ने बेटे के किरदार में अच्छा काम किया है, जो एक गहरा राज छिपाए हुए है। वहीं, राधा की भूमिका में नेहा सरगम का काम भी असरदार रहा है।

Updated on:
23 Nov 2026, 6:38 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Hanuman Ansh OTT Release: 450 करोड़ की कमाई के बाद OTT पर रिलीज होगी ‘हनुमान अंश’, जानें कब और कहां देख सकेंगे फिल्म, इस हफ्ते आएंगी ये फिल्में और सीरीज

‘नौकरानी बनकर लगाओ झाड़ू’, अनुपम खेर की क्लास में क्यों छलक आए थे दीपिका पादुकोण के आंसू? अभिनेता ने सुनाया किस्सा

‘मर्दों को जन्नत में मिलती हैं 49 हूरें’, नसीरुद्दीन शाह ने उर्दू भाषा और सरकार की आलोचना करने को लेकर दिया बयान

पुलवामा हमले के बाद भारतीय न्यूज चैनलों की सुर्खियों में छाए थे अली जफर, फवाद और माहिरा खान, पाकिस्तानी सिंगर ने किया खुलासा

ईशा सिंह के फैंस पर भड़कीं अविनाश मिश्रा की बहन, बोलीं- ‘अब साइबर शिकायत करूंगी’, मिल रहे थे अभद्र मैसेज