मनोरंजन

Kai Po Che का ये मशहूर Actor हुआ कोविड का शिकार, खुद के लिए उठाया ये कदम

पिछले करीब डेढ़ साल से आमजन से लेकर सेलेब्स तक, सबने कोविड और उसके प्रभावों को करीब से देखा है। कई तो इसकी बली भी चढ़ चुके हैं। न जाने ही कितनों ने इस दौरान अपनों को खोया है।

2 min read

पिछले करीब डेढ़ साल से आमजन से लेकर सेलेब्स तक, सबने कोविड और उसके प्रभावों को करीब से देखा है। कई तो इसकी बली भी चढ़ चुके हैं। न जाने ही कितनों ने इस दौरान अपनों को खोया है। पिछले कुछ वक्त से इसकी गति धीमी जरूर दिखाई दे रही थी, लेकिन ताजा खबरों की मानें तो ये एक बार फिर नए वैरियंट के रूप में सामने आ गया है।


दरअसल जबसे इसकी रफ्तार में गिरावट आई थी केंद्र सरकार से लेकर राज्य तक सब बेफिक्र हो गए थे। मॉल्स से लेकर सिनेमा हॉल तक लगभग हर चीज खुल चुकी है। बॉलीवुड का घर कहे जाने वाले महाराष्ट्र में सिनेमा हॉल लगभग पूरी तरह से खुल चुके है, लेकिन राज्य में कोरोना ने लंबे ब्रेक के बाद फिर अपने पैर पसारना शुरू कर दिया है।

जी हां अभी हाल ही में उर्मिला मांतोडकर, कमल हासन और तनीषा मुखर्जी के कोरोना पॉजिटिव होने की खबर सामने आई थी। अब एक्टर अमित साध भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी है। फैंस के लिए एक पोस्ट लिखते हुए उन्होंने बताया कि उन्होंने खुद को क्वारंटाइन कर लिया है।


उन्होंने कहा कि कई सावधानियां बरतने के बाद भी मैं कोविड-19 पॉजिटिव पाया गया हूं। लक्षण माइल्ड हैं, सारे नियमों का पालन करते हुए मैं खुद को घर पर ही क्वारंटाइन करूंगा। मुझे यकीन है कि मैं पहले से ज्यादा मजबूत और बेहतर होकर लौटूंगा। प्लीज अपना और दूसरों का भी ख्याल रखे। आप सभी को ढेर सारा प्यार।


इस पोस्ट के बाद से ही अमित के फैंस और करीबी उनके जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं।

फिलहाल इन खबरों से ये तो साफ जाहिर है कि कोविड औऱ उसके नए वैरियंट को हल्के में लेना सरकार से लेकर आमजन के लिए खतरे से खाली नहीं होगा। अगर एक बार फिर से ठोस कदम उठाने में देर की गई तो न जाने कितने नाम इस लिस्ट में जुड़ते चले जाएंगे।

Published on:
01 Dec 2021 11:59 am
Also Read
View All
मोनालिसा नाबालिग, हिंदू है फरमान खान? अब विवादित शादी का वीडियो आया सामने, लड्डू खिलाते आए नजर

IPL में इस टीम की दीवानी हैं 16 साल की मोनालिसा, फरमान खान से जिहादी शादी के आरोप के बीच वायरल हुआ वीडियो

रणवीर की ‘धुरंधर 2’ पर चुप्पी मामले में दीपिका पादुकोण ने फिर दिया मुंहतोड़ जवाब, अब अनुराग कश्यप की तारीफ के बाद उठाया ये कदम

EXCLUSIVE: अंजाने में बने कॉमेडियन, पहले ही शो में बिके सबसे ज्यादा टिकट, एक मोमेंट ने बदल दी विकास कुश शर्मा की जिंदगी

Aditya Dhar Networth: धुरंधर फ्रेंचाइजी 2000 करोड़ की लेकिन आदित्य धर की संपत्ति कितनी? नेटवर्थ में बड़े सितारों को भी मात देता है कपल