12 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘मैं तुझे अकेले निगल लूंगी’, Rise And Fall में सारा ने गौतम को दी धमकी, नए प्रोमो में कायरा समेत पूरा बेसमेंट आया सपोर्ट में

Rise And Fall New Promo: ‘राइज एंड फॉल 2’ के नए प्रोमो में सारा और गौतम गुलाटी के बीच तीखी बहस देखने को मिली। सारा ने गौतम को चुनौती दी, जबकि कायरा समेत बेसमेंट के सदस्य उनके साथ खड़े नजर आए।
2 min read
Google source verification
Rise And Fall 2

सारा और गौतम के बीच छिड़ी जुबानी जंग (सोर्स: instagram-tellyreporter)

Basement Team Rise And Fall: रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल 2’ के नए प्रोमो में सारा और गौतम गुलाटी के बीच जबरदस्त टकराव देखने को मिल रहा है। बहस के दौरान सारा अपना आपा खोती नजर आ रही हैं। उन्होंने गौतम को चुनौती देते हुए कहा कि वक्त आने पर वह उन्हें दिखाएंगी। इतना ही नहीं, सारा ने गुस्से में गौतम से कहा, ‘अगर मैंने शुरू किया ना, गौतम, तो तेरी गलती। मैं तुझे अकेले निगल लूंगी। ये मेरा वादा है तुझसे।’

गौतम और सारा के बीच क्यों बढ़ा विवाद?

प्रोमो में गौतम और सारा के बीच तीखी बहस सुनाई देती है। गौतम की बातों पर सारा नाराजगी जताती हैं और उन्हें डराने की कोशिश न करने की बात कहती हैं। वह कहती हैं कि वह किसी से डरने वाली नहीं हैं। इसके बाद सारा गौतम को चेतावनी देते हुए कहती हैं कि वक्त आने पर वह उन्हें जवाब देंगी।

बहस के दौरान पैर रखने को लेकर भी दोनों के बीच कहासुनी होती है। गौतम अपनी बात समझाने की कोशिश करते नजर आते हैं, जबकि सारा उन्हें चुप रहने के लिए कहती हैं। दोनों के बीच बढ़ती तकरार माहौल को और गरमा देती है।

सारा के साथ खड़ी दिखीं कायरा और बेसमेंट की टीम

प्रोमो के मुताबिक, इस टकराव में कायरा और बेसमेंट के बाकी सदस्य सारा के साथ खड़े नजर आ रहे हैं। ऐसे में गौतम के सामने इस विवाद को संभालने की चुनौती दिखाई दे रही है। हालांकि, प्रोमो में दिखी बहस का आगे क्या असर होगा और घर में समीकरण किस तरह बदलेंगे, यह आने वाले एपिसोड में ही पता चलेगा।

‘राइज एंड फॉल 2’ के इस प्रोमो ने शो में सारा और गौतम के बीच टकराव को चर्चा में ला दिया है। अब देखना होगा कि दोनों के बीच यह विवाद आगे कितना बढ़ता है। रिपोर्ट के मुताबिक, गौतम के बेसमेंट लौटने पर वहां मौजूद वर्कर्स ने उनसे बात करने से इनकार कर दिया। उन्होंने गौतम के डिमोशन को ‘कर्म’ बताया। इस घटनाक्रम के बाद शो में गौतम के रवैये और उनके गेम को लेकर चर्चा और तेज हो गई है।

बड़ी खबरें

View All

मनोरंजन

ट्रेंडिंग