मनोरंजन

2021 से कर रहे हैं डेट, अब दुबई में चल रही है बड़ी तैयारी, क्या जल्द दूल्हा-दुल्हन बनेंगे करण और तेजस्वी?

Karan Kundrra Proposal Tejasswi: 2021 से डेट कर रहे टीवी कपल करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश नेटफ्लिक्स के शो 'देसी ब्लिंग' सीजन 2 में शादी कर सकते हैं। दुबई में चल रही शूटिंग और पहले सीजन के प्रपोजल के बीच जानें पूरी खबर।
2 min read
• •
Updated: 15 Nov 2026, 3:40 PM IST
Karan Kundrra
'देसी ब्लिंग 2' में सात फेरे लेंगे करण और तेजस्वी! (सोर्स: x-@Filmwindow_12)

TejRan Wedding: टीवी की दुनिया के सबसे पसंदीदा कपल करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश, जिन्हें फैंस प्यार से 'तेज-रान' (TejRan) कहते हैं, जल्द ही शादी के बंधन में बंध सकते हैं। साल 2021 में 'बिग बॉस 15' के घर से शुरू हुई इनकी प्रेम कहानी अब एक नए मुकाम पर पहुंचती नजर आ रही है। खबरों के मुताबिक, ये कपल नेटफ्लिक्स के रियलिटी शो 'देसी ब्लिंग' के दूसरे सीजन में सात फेरे लेने की योजना बना रहा है।

दुबई में चल रही शूटिंग, शादी की अटकलें तेज

'दुबई ब्लिंग' के स्पिन-ऑफ शो 'देसी ब्लिंग' का पहला सीजन इस साल की शुरुआत में नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुआ था। इसी शो में करण कुंद्रा ने बेहद खास अंदाज में तेजस्वी प्रकाश को शादी के लिए प्रपोज कर फैंस को सरप्राइज दिया था। अब 'नेशनल रिपोर्टर' नाम के एक इंस्टाग्राम पेज में दावा किया गया है कि दोनों 'देसी ब्लिंग' सीजन 2 में शादी कर सकते हैं।

फिलहाल, करण और तेजस्वी आने वाले सीजन की शूटिंग के लिए दुबई में मौजूद हैं। हालांकि, शादी की इन खबरों पर अभी तक न तो कपल की ओर से और न ही नेटफ्लिक्स की तरफ से कोई आधिकारिक पुष्टि की गई है।

पहले सीजन में नजर आए थे ये फेमस चेहरे

बता दें कि 'देसी ब्लिंग' के पहले सीजन में कई नामी हस्तियों ने हिस्सा लिया था। इनमें बिजनेसमैन रिजवान साजन, आदेल साजन और सना साजन के साथ-साथ तबिंदा सनपाल, पामेला सेरेना, द्युति पारुक, इरीना किनाख, अलीजे मिर्जा, लैली मिर्जा और ज्योतिषी जानवी गौर प्रमुख रूप से शामिल थे।

वर्कफ्रंट की बात करें तो करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश हाल ही में कुकिंग बेस्ड रियलिटी शो 'लाफ्टर शेफ्स' सीजन 3 में भी दिखाई दिए थे। इस शो में दोनों अलग-अलग पार्टनर्स के साथ नजर आए थे करण की जोड़ी एल्विश यादव के साथ बनी थी, जबकि तेजस्वी ने अर्जुन बिजलानी के साथ टीम बनाई थी।

Updated on:
15 Nov 2026, 3:40 PM IST
Published on: