मनोरंजन

मां बनने के बाद बढ़ा वजन, फिर भी नहीं छोड़ा डांस का जुनून, गरबा करने स्टेज पर लौटीं करिश्मा तन्ना, बोलीं- ‘इस मम्मी के भी कुछ सपने हैं’

Karishma Tanna Stage Performance: करिश्मा तन्ना मां बनने के करीब दो महीने बाद हैदराबाद में गरबा करने स्टेज पर लौटीं। जानिए मां बनने के बाद, रिकवरी और अपने डांस के जुनून को लेकर उन्होंने क्या कहा।
2 min read
• •
Oct 15, 2026
Karishma Tanna garba
करिश्मा तन्ना ने शेयर किया गरबा परफॉर्मेंस का वीडियो (सोर्स: instagram-karishmaktanna)

Karishma Tanna Comeback: टीवी एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना मां बनने के करीब 2 महीने बाद एक बार फिर स्टेज पर गरबा करती दिखीं। हैदराबाद में एक इवेंट के दौरान उन्होंने डांस के प्रति अपना पुराना जुनून फिर से जिया। करिश्मा ने इंटरनेट पर अपनी परफॉर्मेंस का वीडियो शेयर करते हुए बताया कि मां बनने के बाद वो अभी रिकवरी के दौर से गुजर रही हैं, लेकिन परिवार और अपने सपनों के बीच बैलंस बनाना भी सीख रही हैं। उन्होंने कहा कि मां बनने के बाद भी उनके अपने कुछ सपने हैं और स्टेज पर परफॉर्म करना उन्हें एक अलग खुशी देता है।

एक साल बाद किया गरबा हुईं इमोशनल

करिश्मा तन्ना ने अपनी परफॉर्मेंस का वीडियो शेयर करते हुए बताया कि उन्होंने करीब एक साल बाद गरबा किया। उनके लिए ये सिर्फ एक डांस परफॉर्मेंस नहीं, बल्कि उस जुनून से दोबारा जुड़ने जैसा था, जो लंबे समय से उनकी जिंदगी का हिस्सा रहा है।

एक्ट्रेस ने लिखा कि एक साल बाद गरबा करके उन्हें ऐसा लगा, जैसे वो अपने घर वापस आ गई हों। उन्होंने यह भी बताया कि मां बनने के बाद उनकी रिकवरी अभी जारी है। इसके साथ ही उनका कुछ वजन बढ़ा हुआ है और वह धीरे-धीरे अपनी पुरानी लय में लौटने की कोशिश कर रही हैं।

'इस मां के भी कुछ सपने हैं'

करिश्मा ने मां और अपने करियर के बीच तालमेल बैठाने को लेकर भी खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि वह अपने परिवार के साथ सबसे ज्यादा खुश रहती हैं, लेकिन स्टेज पर डांस करने से उन्हें ऐसी खुशी मिलती है, जो हमेशा से उनकी जिंदगी का हिस्सा रही है।

एक्ट्रेस ने लिखा, 'लेकिन इस मम्मी के भी कुछ सपने हैं।' उन्होंने बताया कि वो हर दिन थोड़ा-थोड़ा करके परिवार और अपने जुनून के बीच बैलेंस बनाना सीख रही हैं। करिश्मा ने काम पर लौटने और लाइव दर्शकों के सामने परफॉर्म करने का मौका मिलने पर आभार जताया। हैदराबाद के दर्शकों से मिले प्यार को उन्होंने किसी आशीर्वाद से कम नहीं बताया। साथ ही उम्मीद जताई कि आगे भी उन्हें डांस करने और स्टेज पर परफॉर्म करने के ऐसे कई मौके मिलेंगे, जब उनका परिवार उनका हौसला बढ़ाएगा।

2022 में की थी वरुण बंगेरा से शादी

करिश्मा तन्ना ने 5 फरवरी, 2022 को मुंबई में एक निजी समारोह में बिजनेसमैन वरुण बंगेरा से शादी की थी। इस जोड़े ने 29 जुलाई, 2026 को गुरु पूर्णिमा के मौके पर अपने पहले बच्चे का वेलकम किया। उनके घर बेटे का जन्म हुआ और बाद में करिश्मा और वरुण ने अपने बेटे का नाम वेद तन्ना बंगेरा बताया। एक्ट्रेस के अनुसार, वेद नाम का अर्थ पवित्र ज्ञान, बुद्धिमत्ता और प्रकाश से जुड़ा है। मां बनने के बाद अब करिश्मा धीरे-धीरे अपने काम और डांस की दुनिया में भी वापसी कर रही हैं।

Updated on:
15 Oct 2026 07:18 pm
Published on:
15 Oct 2026 06:50 pm
Also Read
View All
इमरान खान को सरकार के खिलाफ पोस्ट करने के लिए मिले थे 15 लाख रुपये? वायरल स्क्रीनशॉट का सच आया सामने

पत्नी को कुत्ते के कटोरे से पानी पिलाकर ट्रोल हुए सौरव जोशी, अब ट्रुथ एंड डेयर चैलेंज पर दी सफाई, बोले- ‘और भी एक्सट्रीम चीजें होंगी’

‘मेरे 2 दिन उनके 100 दिन’, बिग बॉस 20 में नकुल ढुल की री-एंट्री की चर्चा के बीच, पुराना विवाद फिर आया सुर्खियों में

‘लोग आज भी सवाल करते हैं’, सलमान खान की मां का रोल निभाने पर सोनाली कुलकर्णी ने तोड़ी चुप्पी, तब्बू से है इसका कनेक्शन

राखी सावंत पर तनुश्री दत्ता का तीखा हमला, पब्लिसिटी के लिए नाम इस्तेमाल करने के बीच ‘हॉर्न ओके प्लीज’ विवाद का भी किया जिक्र