मनोरंजन

एक्टिंग के बाद अब फिल्म निर्माण में उतरेंगे कार्तिक आर्यन, करण जौहर के साथ उठाया बड़ा कदम, वीडियो आया सामने

Karan Johar Kartik Aaryan Kaaliya: 35वें जन्मदिन पर कार्तिक आर्यन ने अपने प्रोडक्शन हाउस 'डोपामाइन स्टूडियोज' और पहली फिल्म 'कालिया' की घोषणा की है। करण जौहर संग बन रही यह फिल्म जाने कब होगी रिलीज।
2 min read
• •
Updated: 22 Nov 2026, 12:12 PM IST
Kartik Aaryan Kaaliya Movie
अभिनय के बाद फिल्म निर्माण में उतरे कार्तिक आर्यन (सोर्स: x-@Binged_)

Kartik Aaryan Kaaliya Movie: बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) ने रविवार, आज 22 नवंबर को अपने 35वें जन्मदिन के अवसर पर एक्टिंग के साथ-साथ फिल्म निर्माण के क्षेत्र में कदम रख दिया है। इस खास दिन पर कार्तिक ने अपने नए प्रोडक्शन हाउस 'डोपामाइन स्टूडियोज' (Dopamine Studios) की आधिकारिक घोषणा करने के साथ ही बतौर निर्माता अपनी पहली फिल्म 'कालिया' (Kaaliya) से पर्दा उठा दिया है। खास बात ये है कि इस आगामी थ्रिलर फिल्म में कार्तिक आर्यन खुद लीड रोल निभाते भी नजर आएंगे।

'श्री कृष्ण' और लोककथाओं की डार्क दुनिया दिखाएगी 'कालिया'

कार्तिक आर्यन ने सोशल मीडिया पर फिल्म का पहला पोस्टर शेयर करते हुए इसकी रहस्यमयी थीम की झलक पेश की है। पोस्टर के साथ उन्होंने लिखा, "श्री कृष्ण ने इसे दूर भेज दिया था। हम इंसानों ने इसे वापस बुला लिया।" ये पहली झलक एक डार्क और अनछुई दुनिया की ओर इशारा करती है, जो मॉन्स्टर थ्रिलर (Monster Thriller) जॉनर से जुड़ी है। फिल्म की कहानी भारतीय लोककथाओं और पौराणिक मान्यताओं की समृद्ध विरासत पर आधारित होगी।

करण जौहर और संदीप मोदी के साथ मिलाया हाथ

इस बड़े प्रोजेक्ट के लिए कार्तिक आर्यन के 'डोपामाइन स्टूडियोज' ने फिल्ममेकर करण जौहर के 'धर्मा प्रोडक्शंस' के साथ साझेदारी की है। दोनों बैनर मिलकर फिल्म का निर्माण कर रहे हैं। वहीं, इसके निर्देशन की कमान संदीप मोदी को सौंपी गई है। 'द नाइट मैनेजर' और 'आर्या' जैसी वेब सीरीज के लिए सराहना बटोरने वाले संदीप मोदी की यह पहली ऐसी हिंदी फिल्म होगी, जो सीधे सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

2028 में सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म

मेकर्स ने फिल्म के ऐलान के साथ ही इसकी रिलीज डेट की भी पुष्टि कर दी है। कार्तिक आर्यन स्टारर और निर्मित 'कालिया' 5 मई 2028 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

इससे पहले बता दें, कार्तिक आर्यन और करण जौहर की आने वाली फिल्म 'नागजिला' एक कानूनी विवाद में फंस गई है। फिल्म के निर्माण के लिए तय किए गए फंड में कथित तौर पर 3.92 करोड़ रुपये से ज्यादा की हेराफेरी का मामला सामने आया था। इस मामले में मुंबई की एक सेशंस कोर्ट ने तीन फिल्म प्रोडक्शन अधिकारियों की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी है। हालांकि, फंड की कथित हेराफेरी से जुड़े आरोपों की जांच जारी है और अदालत में आरोप साबित होना अभी बाकी है।

Updated on:
22 Nov 2026, 12:12 PM IST
Published on: