मनोरंजन

‘बीवी पीछे बैठी थी और पति मुझसे फ्लर्ट कर रहा था’, कशिश कपूर ने इंडस्ट्री के रिश्तों पर खोली पोल? यूजर्स ने पुराने बयान दिलाए याद

Kashish Kapoor Statement: कशिश कपूर ने पिंकविला से बातचीत में इंडस्ट्री के रिश्तों और शादीशुदा मर्दों की फ्लर्टिंग पर खुलकर बात की। एक्ट्रेस ने एक किस्सा सुनाया, जिसके बाद यूजर्स ने उनके पुराने बयानों का हवाला देकर उन्हें ट्रोल किया।
2 min read
Sep 11, 2026
Kashish Kapoor Statement
कशिश कपूर ने इंडस्ट्री के रिश्तों पर खोली पोल (सोर्स: Instagram-pinkvilla and pinkvillatelly)

Kashish Kapoor Interview: कशिश कपूर ने पिंकविला के साथ बातचीत में इंडस्ट्री के रिश्तों और शादीशुदा लोगों के बीच बेवफाई को लेकर खुलकर बात की। एक्ट्रेस ने दावा किया कि उन्होंने इंडस्ट्री में ऐसे कई कपल्स देखे हैं, जहां पति अपनी पत्नी के सामने दूसरी महिलाओं से फ्लर्ट करता है। कशिश ने एक ऐसा किस्सा भी सुनाया, जब एक शादीशुदा शख्स ने उनकी मौजूदगी में उनसे फ्लर्ट किया, जबकि उसकी पत्नी वहीं पीछे बैठी थी। हालांकि, कशिश के इस बयान पर सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें ही उनकी पुरानी बातों की याद दिला दी।

'मैंने देखा है कि लोग लॉयल नहीं रहते'

कशिश कपूर ने कहा कि उन्होंने इंडस्ट्री में कई तरह के रिश्ते देखे हैं और उन्हें लगता है कि बहुत से लोग अपने पार्टनर के प्रति वफादार नहीं रहते। उन्होंने खास तौर पर शादीशुदा कपल्स का उदाहरण देते हुए बताया कि कई बार पत्नी परेशान होती है, जबकि उसका पति दूसरी महिलाओं के साथ खुलेआम फ्लर्ट करता रहता है।

कशिश ने बताया कि एक बार एक शादीशुदा व्यक्ति उनके साथ फ्लर्ट कर रहा था और उसकी पत्नी ठीक पीछे बैठी थी। यह देखकर वह हैरान रह गईं और उन्होंने उस शख्स को रोकते हुए पूछा कि जब उसकी पत्नी पीछे बैठी है तो वह ऐसा कैसे कर सकता है। कशिश के मुताबिक, उस शख्स ने उनकी बात को गंभीरता से लेने के बजाय यह कहकर बात टालने की कोशिश की कि वह एक युवा और खूबसूरत लड़की हैं और ऐसा होना सामान्य है। इस पर कशिश ने अपनी नाराजगी जाहिर की।

'गैसलाइट का मतलब मैनिपुलेट करना'

रिश्तों में होने वाले व्यवहार पर बात करते हुए कशिश ने गैसलाइटिंग का जिक्र भी किया। उन्होंने कहा कि वह किसी को मैनिपुलेट करना नहीं जानतीं और न ही ऐसा करना चाहती हैं। उनकी इस बेबाक बातचीत का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान उनकी बातों के साथ-साथ उनके पुराने बयानों की ओर भी गया।

यूजर्स ने पुरानी बातों का हवाला देकर किया पलटवार

कशिश के बयान पर कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने उनकी बातों पर सवाल उठाए। एक यूजर ने उन्हें संबोधित करते हुए लिखा कि उन्हें ज्यादा ज्ञान नहीं देना चाहिए और बिग बॉस के दौरान कही गई उनकी कथित बातों की याद दिलाई, जिसमें रजत दलाल, ईशा सिंह और शिल्पा शिरोड़कर पर खुलकर अपनी राय रखी थी।

एक अन्य यूजर ने सवाल किया कि क्या कशिश जो कुछ भी कहती हैं, उस पर भरोसा किया जा सकता है। वहीं, एक कमेंट में बिग बॉस से जुड़े पुराने विवाद का जिक्र करते हुए लिखा गया कि वह अब भी दूसरों को 'सर्टिफिकेट' दे रही हैं। सोशल मीडिया पर आई ये प्रतिक्रियाएं यूजर्स की व्यक्तिगत राय हैं। कशिश कपूर के बयान या उनके बारे में किए गए कमेंट्स से जुड़े दावों की स्वतंत्र पुष्टि इस कॉपी में नहीं की गई है।

Updated on:
11 Sept 2026 02:14 pm
Published on:
11 Sept 2026 02:14 pm
Also Read
View All
जब अदनान सामी के “मेरी याद” गाने ने मचाई थी धूम, अब 24 साल बाद सिंगर ने शेयर किया BTS वीडियो, 230 किलो था वजन!

कंगना रनौत को लेकर बदली ऐश्वर्या लक्ष्मी की राय, बोलीं- ‘अब मैं पूर्व कंगना लवर हूं’, एक्ट्रेस को बताया ‘जोकर’

‘हनुमान अंश’ तो सिर्फ ट्रेलर था, पिक्चर अभी बाकी है; कैंची धाम से लेकर पावरफुल हस्तियों पर प्रभाव तक, नीम करोली बाबा के दिखेंगे कई चमत्कार

‘मुझे इस्लाम अपनाने का सुझाव दिया गया था’, जीशान खान संग ब्रेकअप पर रेहाना पंडित का बड़ा खुलासा, यूजर्स भड़के किया ऐसा कमेंट

पूनम ढिल्लों और पद्मिनी कोल्हापुरे पर कुनिका सदानंद ने लगाए आरोप, बोलीं- CINTAA ऑफिस से चुराए पेपर्स