मनोरंजन

KBC 12 में इस बार महिलाओं ने मारी बाजी, शो को मिली तीसरी करोड़पति

KBC 12 शो को एक नहीं बल्कि तीन करोड़पति मिले चुके हैं 12 वां सीजन की तीसरी करोड़पति बनी अनूपा दास

less than 1 minute read
kbc 12 winner anupa das

नई दिल्ली: 'कौन बनेगा करोड़पति' का 12 वां सीजन लोगों की पहली पसंद बना हुआ है। क्योंकि इस बार का शो काफी मजेदार होने के साथ एक बड़ी सीख देने वाला भी साबित हुआ है इस बार के शो में महिलाओं ने बाजी मारकर अपने हुनर का प्रदर्शन किया है। इस साल के KBC 12 शो को एक नहीं बल्कि तीन करोड़पति मिले हैं, वो भी तीनों महिलाए हैं। इस साल केबीसी में महिलाओं ने अपनी कौशल का डंका पीटकर बाजी मारी है। बता दें, अब यह शो जल्द ही खत्म होने वाला है और अंतिम चरण में शो को अपना तीसरा करोड़पति भी मिल गया है। शो के नए प्रोमो से ये बात साफ हो गई है।

'कौन बनेगा करोड़पति' का 12 वां सीजन की हॉट सीट पर बस्तर की रहने वाली अनूपा दास आई थी। एक के बाद एक सवालों के जवाब देने के बाद वो केबीसी में एक करोड़ रुपये जीतने वाली तीसरी कंटेस्टेंट बनने जा रही हैं। उन्होने 15 सवालों के सही जवाब दिए हैं। एक करोड़ की राशि जीतने के बाद अमिताभ बच्चन अब अनूपा से 7 करोड़ वाला जैकपॉट प्रश्न पूछेंगे।

यदि अनूपा 7 करोड़ वाले सवाल का सही जवाब दे देती है तो इतनी बड़ी रकम जीतने वाली इस सीजन की पहली कंटेस्टेंट बनेंगी अभी इस बारें में नही कहा जा सकता है कि आगे क्या होगा। अभी तक किसी ने भी इस सीजन में जैकपॉट प्रश्न का सही जवाब नहीं दिया है। और अब अनूपा दास भी इस सवाल का सही जवाब दे पाती हैं या नहीं ये देखने वाली बात होगी। बता दें इससे पहले नाजिया नसीमा और महिला आईपीएस ऑफिसर मोहिता शर्मा ने एक करोड़ धनराशि जीती थी।

Updated on:
26 Nov 2020 03:31 pm
Published on:
26 Nov 2020 03:21 pm
Also Read
View All