13 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कमर्शियल सिनेमा पर मनोज बाजपेयी का बयान बोले- सिर्फ मनोरंजन के नाम पर कुछ भी करना पसंद नहीं

Manoj Bajpayee Interview: मनोज बाजपेयी ने कहा कि वह लंबे समय तक कमर्शियल सिनेमा नहीं कर सकते। जानें क्यों सिर्फ मनोरंजन के नाम पर कुछ भी करना उन्हें परेशान करता है।
2 min read
Google source verification
Manoj Bajpayee Commercial Films

कमर्शियल सिनेमा पर मनोज बाजपेयी का बयान (सोर्स: x-@filmfare/instagram-filmygyan)

Manoj Bajpayee Commercial Films: बॉलीवुड के दमदार अभिनेताओं में शुमार मनोज बाजपेयी अपनी फिल्मों के चुनाव और दमदार अभिनय के लिए जाने जाते हैं। अब अभिनेता ने कमर्शियल सिनेमा को लेकर अपनी राय रखी है। मनोज का कहना है कि वह लंबे समय तक सिर्फ कमर्शियल फिल्में नहीं कर सकते, क्योंकि एक समय के बाद वह इससे बोर हो जाते हैं। अभिनेता के मुताबिक, वह मनोरंजन के साथ ऐसा काम भी करना चाहते हैं, जिसके जरिए दर्शकों को कुछ अलग दे सकें।

'सिर्फ मनोरंजन के नाम पर कुछ भी नहीं करना चाहता'

मनोज बाजपेयी ने कमर्शियल सिनेमा पर बात करते हुए कहा, “मैं ज्यादा समय तक कमर्शियल सिनेमा नहीं कर सकता। मैं इससे बोर हो जाता हूं।” उन्होंने आगे कहा कि वह सिर्फ मनोरंजन के लिए मनोरंजन करने के बजाय कुछ अलग करना चाहते हैं, जो वह लोगों को दे सकें।

अभिनेता ने यह भी कहा कि मनोरंजन के नाम पर कुछ भी कर देना और एक कलाकार के तौर पर सही काम न कर पाना उन्हें परेशान करता है। उनके मुताबिक, ऐसी स्थिति में वह कई बार थकान और परेशानी महसूस करते हैं।

अभिनय में कुछ अलग करने की चाह

मनोज बाजपेयी के बयान से साफ है कि उनके लिए अभिनय केवल दर्शकों का मनोरंजन करने तक सीमित नहीं है। वह अपने काम में कुछ अलग करना चाहते हैं और ऐसी भूमिकाओं से जुड़ना चाहते हैं, जिनके जरिए दर्शकों को नया अनुभव मिल सके। हालांकि, अभिनेता ने इस बातचीत में किसी खास फिल्म या प्रोजेक्ट का नाम नहीं लिया है।

अभी तक विवादों में है ये फिल्म Ghooskhor Pandat

पिछले 6 महीने से अभिनेता मनोज बाजपेयी और निर्देशक नीरज पांडे की अपकमिंग क्राइम थ्रिलर सीरीज Ghooskhor Pandat रिलीज से पहले ही विवादों में अभी तक घिरी हुई है। बता दें, नेटफ्लिक्स पर आने वाली इस सीरीज के टाइटल को लेकर सोशल मीडिया पर विरोध हुआ था, जिसके बाद मेकर्स ने इसका नाम बदलने का फैसला किया।

इसके साथ ही, सीरीज से जुड़ी प्रमोशनल कंटेंट भी फिलहाल हटा दी गई है। दरअसल, हाल ही में मुंबई में आयोजित नेटफ्लिक्स के एक इवेंट में सीरीज का टीजर लॉन्च किया गया था। इसके सामने आते ही कुछ लोगों ने टाइटल पर आपत्ति जताई। उनका आरोप था कि नाम में इस्तेमाल किए गए शब्द एक विशेष समुदाय की छवि को गलत तरीके से पेश करते हैं। विवाद बढ़ने के बाद दिल्ली हाईकोर्ट में सीरीज की रिलीज पर रोक लगाने की मांग की गई। सुनवाई के दौरान नेटफ्लिक्स की ओर से अदालत को बताया गया कि सीरीज का नाम बदला जाएगा और तब तक इसका प्रमोशनल कंटेंट अस्थायी रूप से हटा दिया गया है। हालांकि, सीरीज अभी रिलीज नहीं हुई है।

बड़ी खबरें

View All

मनोरंजन

ट्रेंडिंग