13 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हेली शाह ने 29-30 की उम्र में एग्स फ्रीजिंग पर दी सलाह, बोलीं- शादी की टाइमलाइन का पता नहीं होता

Ishqa Ishqa Web Series: हेली शाह ने इंटरव्यू में एग्स फ्रीजिंग पर अपनी राय रखी। जानें 29-30 की उम्र, शादी की टाइमलाइन और आर्थिक स्थिरता को लेकर उन्होंने क्या कहा।
2 min read
Google source verification
Helly Shah

हेली शाह के बयान पर सोशल मीडिया यूजर्स की राय (सोर्स: x-@Savi_03S)

Helly Shah Interview: टीवी एक्ट्रेस हेली शाह इन दिनों अपनी अपकमिंग वेब सीरीज 'इश्का इश्का' को लेकर चर्चा में हैं। इस बीच उन्होंने एग्स फ्रीजिंग जैसे अहम मुद्दे पर अपनी राय रखी है। बॉलीवुड नाउ को दिए एक एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में हेली ने कहा कि अगर कोई महिला 29, 30 या 31 साल की उम्र के आसपास है और उसे अपनी शादी की टाइमलाइन के बारे में पता नहीं है, तो उसे एग्स फ्रीजिंग के विकल्प पर विचार करना चाहिए। एक्ट्रेस का मानना है कि जब साइंस ने इतनी तरक्की कर ली है और महिलाओं के पास विकल्प मौजूद हैं, तो उनका फायदा उठाने में हर्ज नहीं है।

'शादी कब होगी, इसकी टाइमलाइन पता नहीं होती'

हेली शाह ने बातचीत में कहा कि अगर किसी महिला को यह नहीं पता कि उसकी शादी कब होगी, तो वह आने वाले कुछ सालों की प्लानिंग को लेकर असमंजस में रह सकती है। शादी एक साल बाद होगी, दो साल बाद या अगले छह महीनों में, इसका अंदाजा लगाना हमेशा आसान नहीं होता।

एक्ट्रेस ने कहा कि वह अपने आसपास कई ऐसे लोगों को जानती हैं, जिन्होंने एग्स फ्रीज करवाए हैं। उनके मुताबिक, साइंस और मेडिकल सुविधाओं ने महिलाओं के सामने कई विकल्प रखे हैं, इसलिए उन्हें इनके बारे में जानकारी लेकर अपने लिए सही फैसला करने पर विचार करना चाहिए।

'शादी ही सब कुछ नहीं, बच्चे के लिए मानसिक रूप से तैयार होना भी जरूरी'

हेली शाह ने इस बात पर भी जोर दिया कि शादी और बच्चा पैदा करने का फैसला एक ही समय पर लेना जरूरी नहीं है। उनके मुताबिक, शादी के बाद भी महिला को यह समझने और तय करने के लिए समय चाहिए कि वह मानसिक रूप से बच्चे की जिम्मेदारी उठाने के लिए तैयार है या नहीं।

इसी वजह से हेली एग्स फ्रीजिंग को एक ऐसा विकल्प मानती हैं, जिस पर महिलाएं विचार कर सकती हैं। हालांकि, यह उनका व्यक्तिगत नजरिया है। एग्स फ्रीजिंग का फैसला हर महिला की उम्र, स्वास्थ्य, परिस्थितियों और भविष्य की योजनाओं के आधार पर अलग हो सकता है।

सोशल मीडिया पर भी उठी आर्थिक स्थिरता की बात

हेली शाह के बयान के बाद एग्स फ्रीजिंग को लेकर एक अहम सवाल भी सामने आता है। सोशल मीडिया पर एक यूजर ने इस विकल्प पर अपनी राय रखते हुए कहा कि इसके लिए आर्थिक रूप से स्थिर होना भी जरूरी है। दूसरे यूजर ने इस बात से सहमति जताते हुए कहा कि यह बात सही है।

दरअसल, एग्स फ्रीजिंग में मेडिकल प्रक्रिया के साथ खर्च भी जुड़ा होता है। इसलिए इस विकल्प पर विचार करते समय महिलाओं के लिए इसके फायदे, सीमाएं, संभावित खर्च और मेडिकल पहलुओं को समझना जरूरी है।

'इश्का इश्का' में जुनूनी प्यार के किरदार में दिखीं हेली शाह

हेली शाह की नई वेब सीरीज 'इश्का इश्का' एक रोमांटिक थ्रिलर है। इसमें वह आरोही का किरदार निभा रही हैं। कहानी कबीर (सत्यजीत दुबे) और उसकी बचपन की दोस्त आरोही के रिश्ते के इर्द-गिर्द घूमती है। कबीर जब सुहानी (अनुष्का कौशिक) के साथ आगे बढ़ने की कोशिश करता है, तो आरोही की वापसी कहानी में नया मोड़ लाती है।

बता दें, सीरीज में बचपन में खेले जाने वाले 'डेयर' के खेल को प्यार, जुनून और रिश्तों में नियंत्रण की उलझन से जोड़कर दिखाया गया है। आरोही का प्यार के प्रति नजरिया ऐसा है, जिसमें दूरी या रिश्ते से पीछे हटने की गुंजाइश नजर नहीं आती। यही वजह है कि उसका किरदार 'ऑब्सेशन' की निक्की की याद दिला सकता है।

बड़ी खबरें

View All

मनोरंजन

ट्रेंडिंग