मनोरंजन

‘हमारा धर्म आपका फैशन ट्रेंड नहीं है’, केंडल जेनर की बिकिनी पर ‘ॐ’ देख भड़के भारतीय, बोले- ‘यह अपमानजनक है!’

Kendall Jenner Beachwear Controversy: बहामास ट्रिप की तस्वीरों में केंडल जेनर के बीचवियर पर 'ॐ' और 'त्रिशूल' छपा सारोंग दिखने के बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है। जानिए यूजर्स की नाराजगी और इस मामले पर सामने आ रहे अलग-अलग तर्क।
2 min read
• •
Updated: 25 Nov 2026, 6:25 PM IST
Kendall Jenner
बहामास वेकेशन की तस्वीरों से विवादों में केंडल जेनर (सोर्स; X-@ReignOfBateman)

Kendall Jenner Om Controversy: सुपरमॉडल केंडल जेनर (Kendall Jenner) एक बार फिर अपने बीच लुक को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा और आलोचना के घेरे में आ गई हैं। बता दें, काइली जेनर (Kylie Jenner) अपनी बहन के साथ बहामास में हेली बीबर का 30वां जन्मदिन मनाने पहुंची केंडल की ऐसी तस्वीरें सामने आई हैं, जिनमें उन्होंने स्विमवियर के साथ 'ॐ' और 'त्रिशूल' छपा सारोंग पहना हुआ है। इस स्टाइलिंग को लेकर कई भारतीय यूजर्स ने नाराजगी जताते हुए धार्मिक प्रतीकों के इस्तेमाल पर सवाल उठाए हैं।

कैसे सामने आया पूरा लुक

काइली जेनर के जरिए इंस्टाग्राम पर शेयर की गई तस्वीरों में केंडल जेनर हॉल्टर-नेक टॉप और मैचिंग स्ट्रिंग बॉटम वाली ब्लैक बिकिनी में नजर आ रही हैं। इसके ऊपर उन्होंने सरसों के पीले रंग का सारोंग लपेटा हुआ है, जिस पर 'ॐ' और 'त्रिशूल' के निशान बने हैं। ये तस्वीरें सामने आते ही X और रेडिट पर लोगों की प्रतिक्रियाएं आने लगीं।

धार्मिक भावनाओं को लेकर नाराजगी

सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने इस बात पर आपत्ति जताई कि हिंदू धर्म में पवित्र माने जाने वाले 'ॐ' और 'त्रिशूल' जैसे प्रतीकों को बीचवियर या फिर कैजुअल फैशन के तौर पर क्यों पहना गया। लोगों का कहना है कि 'ॐ' प्रार्थना, ध्यान और योग से जुड़ी एक पवित्र ध्वनि और प्रतीक है और यह अपमानजनक है! जिसे स्विमवियर के साथ पहनना आस्था और सम्मान की मर्यादा के खिलाफ है।

X पर एक यूजर ने लिखा कि 'ॐ' आध्यात्मिक अभ्यास और श्रद्धा के लिए है, कोई क्षणिक फैशन ट्रेंड नहीं। तो वहीं दूसरे यूजर ने केंडल को कहा कि भारतीय आध्यात्मिकता और मान्यताओं से जुड़े प्रतीक वाले कपड़े को बीचवियर की तरह पहनने से पहले सोचना चाहिए।

सोशल मीडिया पर दो तरह के तर्क

बता दें, इस पूरे विवाद पर सोशल मिडिया पर अलग-अलग राय भी देखने को मिली। एक वर्ग ने कपड़ों को लेकर लोगों के रवैये पर सवाल उठाते हुए लिखा कि टी-शर्ट या शर्ट पर 'ॐ' पहनने पर बात नहीं होती, लेकिन बिकिनी के साथ आते ही आपत्ति जताई जाती है। इसके अलावा कुछ यूजर्स ने ये भी माना कि संभव है केंडल जेनर को इस प्रतीक के धार्मिक अर्थ की पूरी जानकारी न हो, जबकि कइयो का मानना था कि सेलिब्रिटीज को कपड़ों से जुड़े सांस्कृतिक और आध्यात्मिक संदर्भों को लेकर जागरूक रहना चाहिए।

Updated on:
25 Nov 2026, 6:25 PM IST
Published on:
Also Read
View All
‘रावण को पत्नी मंदोदरी से भी बेहतर जानते हैं आशुतोष राणा’, कपिल शर्मा ने एक्टर पर कसा तंज

‘नेटफ्लिक्स को पैसे भारत से कमाने हैं, पाकिस्तान से नहीं…’, तहसीन पूनावाला का फवाद- माहिरा की सीरीज पर फूटा गुस्सा, दी चेतावनी

आयुष्मान-शरवरी की ‘ये प्रेम मोल लिया’ को इमरान हाशमी की फिल्म ने दी मात, टिकटों की बिक्री में जाने किसने किसको छोड़ा पीछे!

“सफल महिलाओं से ही पूछा जाता है घर-करियर का बैलेंस, पुरुषों से नहीं”, लारा दत्ता ने दिया बेबाक बयान, समाज पर उठाए सवाल

सलमान खान ने तोड़ा अपना सालों पुराना रूटीन, ‘मदिरापान’ गाने के लिए 2 दिन तक की रिहर्सल, शूटिंग का किस्सा हुआ वायरल!