मनोरंजन

‘Rest Of The Night’ फिल्म उन रिश्तों के बारे में जो कई बार हमसे बहुत कुछ छीन…

रेस्ट ऑफ द नाइट उलझे हुए रिश्तों के बारे में है
less than 1 minute read
Dec 08, 2022
'Rest Of The Night' फिल्म उन रिश्तों के बारे में जो कई बार हमसे बहुत कुछ छीन...
'Rest Of The Night' फिल्म उन रिश्तों के बारे में जो कई बार हमसे बहुत कुछ छीन...

अभिनेत्री कीर्ति कुल्हारी, जल्द ही विश्वास किनी के साथ अपनी शॉर्ट फिल्म रेस्ट ऑफ द नाइट के लिए तैयार हैं। इस फिल्म की कहानी, महामारी के दौरान घर में फंसी एक महिला की है। इस भूमिका के बारे में कृति का कहना है कि इस किरदार की भावनात्मक उथल- पुथल को सामने लाना ही मेरी सबसे बड़ी चुनौती थी। फिल्म मानसिक और भावनात्मक रूप से उलझने और उससे बाहर निकलने के बारे में है। यह उन रिश्तों के बारे में है, जो हमें इतना कुछ देते हैं, लेकिन कई बार हमसे बहुत कुछ छीन भी लेते हैं। यह एक ऐसी महिला की कहानी है, जो आगे बढ़ने में असमर्थ है। फिल्म किसी के मानसिक स्वास्थ्य की देखभाल की आवश्यकता पर जोर देती है और यह बताती है कि अपनी भावनाओं को शेयर करना जिंदगी में कितना मायने रखता है। यह फिल्म 10 दिसंबर को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होगी।

बता दें कुछ वक़्त पहले एक इंटरव्यू में कृति कुल्हारी ने कहा था , 'मुझे कुछ ऐसा करने की जरूरत है जो मुझे वास्तव में प्रेरित करे, मुझे उत्साहित करे, जो वास्तव में मुझे फिल्मों में महसूस नहीं हुआ। ओटीटी मेरे लिए अच्छा साबित हुआ और यह मेरे लिए बहुत कुछ कर रहा था और यहां बोलने के लिए भी बहुत कुछ था। लेकिन इस साल मैंने जानबूझकर फिल्मों पर ध्यान देना शुरू किया है और ओटीटी से थोड़ा ब्रेक लिया है।'


एक्ट्रेस ने 2010 में 'खिचड़ी: द मूवी' से डेब्यू किया। इसके बाद वह 'पिंक', 'ब्लैकमेल', 'मिशन मंगल', 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' और 'द गर्ल ऑन द ट्रेन' जैसी कई फिल्मों में नजर आईं।

Published on:
08 Dec 2022 01:47 pm
Also Read
View All
‘हनुमान अंश’ का बॉक्स ऑफिस पर चमत्कार! 2 करोड़ के बजट में बनी फिल्म ने कमाए 12 करोड़ रुपये, बनी बॉक्स ऑफिस हिट

‘संस्कृति और परंपरा का अपमान’, कृति सेनन के बाद सेलिना जेटली ट्रोल, रक्षाबंधन पर डीप-नेक ब्लाउज पहनने पर भड़के यूजर्स

‘बड़ा स्टार है तो क्या, विवादित सीन तो काटने चाहिए’, एक्स बीजेपी नेता ने यश की ‘Toxic’ को लेकर CBFC पर उठाए सवाल

बेडरूम, जवानी और चमगादड़ जैसे कमेंट्स के बाद, अब कंगना रनौत ने बाबा रामदेव को कहा ‘बड़ा भाई’, भुलाए सारे गिले-शिकवे

नेपाल बाढ़ में फंसे बंगाली एक्टर खराज मुखर्जी और वाइफ को लेकर बेटे ने दिया अपडेट, बोले- चिंता की कोई बात नहीं