मनोरंजन

तलाक के बाद बिल्डिंग में दफना दी थी कार, किशोर कुमार का वो सच जो आज भी नहीं जानते लोग

Kishore Kumar Buried His Car: एक्टर-सिंगर किशोर कुमार की प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ हमेशा चर्चा में रहती थी। चाहे एक गाने की उनकी फीस हो या पैसे निकलवाने के लिए आधा सिर मुंडवाना हो। ऐसा ही एक किस्सा उनके बेटे अमित कुमार ने कपिल शर्मा के शो में शेयर किया था। आइए जानते हैं क्या है वो किस्सा...

2 min read
Sep 14, 2025
किशोर कुमार ने तलाक के बाद अपने बंगले में दफना दी थी अपनी कार। (फोटो सोर्स: IMDb)

Kishore Kumar Buried His Car: किशोर कुमार, संगीत और अभिनय जगत का वो सितारा जिसकी आवाज़ जितनी मधुर थी, एक्टिंग उतनी ही दमदार। किशोर दा एक ऐसे कलाकार थे जो अपने मनमौजी अंदाज के लिए भी जाने जाते थे। शूटिंग हो या गाने की रिकॉर्डिंग, वो हमेशा सेट पर हंसी-मजाक करते रहते थे और सेट का माहौल खुशनुमा बनाये रखते थे।

आपको बता दें कि किशोर दा की प्रोफेशनल लाइफ जितनी चर्चित थी उतनी ही उनकी पर्सनल लाइफ भी चर्चा में रहती थी। चाहे वो 25 पैसे उनके एक गाने की फीस हो या प्रोड्यूसर से अपने पैसे निकलवाने के लिए अपना आधा सिर मुंडवा लेना हो। ऐसा ही एक और हैरान कर देने वाला किस्सा उनके बड़े बेटे अमित कुमार ने कपिल शर्मा के शो में साझा किया था। आइए जानते हैं क्या है वो किस्सा।

ये भी पढ़ें

संजय दत्त ने लूटी महफिल, 26 साल पुराना आइकॉनिक डायलॉग हुआ वायरल

किशोर कुमार की एक फिल्म का सीन। (फोटो सोर्स: IMDb)

जब किशोर कुमार ने दफना दी अपनी पसंदीदा कार (When Kishore Kumar Buried His Car in His Bungalow)

शो में जब कपिल शर्मा ने अमित कुमार से पूछा कि क्या उनके बंगले के नीचे मॉरिस माइनर कार (Morris Minor Car) दबी हुई है, क्या ये सही बात है? इस पर उन्होंने हंसते हुए जवाब दिया, 'हां, उनका जो बंगला है, किशोर साहब का बंगला… उनकी पहली गाड़ी… क्या कहूं जब वो पहली बार हीरो बने तो उन्होंने वो कार खरीदी। मेरी मम्मी और दोनो ने मिलकर वो कार खरीदी थी। दोनों 1949 में कार ले चुके थे, 1950 में शादी हुई, वो गाड़ी 10-12 साल तक रही। मैंने देखी है वो ग्रीन कलर की गाड़ी, जो गड़ी हुई है वो गाड़ी हमारे घर के नीचे आज भी।

कपिल ने पूछा ऐसा क्यों किया तो उन्होंने हंसते हुए जवाब दिया,

'जिस दिन मेरे मम्मी-पापा का तलाक हुआ तो उन्होंने मम्मी के जाने के बाद उनकी गाड़ी को भी जमीन में गाड़ दिया। क्या करें ऐसे ही थे मेरे फादर।'

किशोर कुमार बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे, वो प्रसिद्ध गायक, अभिनेता, संगीतकार, गीतकार, निर्माता, निर्देशक, और पटकथा लेखक थे। अपने करियर में उन्होंने हिंदी, बंगाली, मराठी, गुजराती, और भोजपुरी सहित कई भाषाओं में 2500 से अधिक गाने गाए। 1940 के दशक में अभिनय की शुरुआत करने वाले किशोर दा ने 50 के दशक में एक लोकप्रिय गायक के रूप में पहचान बनाई और आगे चलकर सिनेमा के सबसे सफल गायक बने।

ये भी पढ़ें

कल्ट कॉमेडी ‘चुपके-चुपके’ के वो मजेदार डायलॉग्स, जिनमें है भाषा और कॉमेडी का जबरदस्त कॉम्बो

Also Read
View All

अगली खबर