मनोरंजन

रामायण में कैकेयी की साड़ी को लेकर क्यों मचा बवाल? लारा दत्ता ने तोड़ी चुप्पी, ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब

Kaikeyi Look In Ramayana: फिल्म 'रामायण: पार्ट वन' में कैकेयी की साड़ी और लुक को लेकर उठे विवाद पर लारा दत्ता भूपति ने चुप्पी तोड़ी है। जानिए उन्होंने ट्रोलर्स और मेकर्स के विजन पर क्या कहा।
2 min read
• •
Updated: 12 Nov 2026, 12:12 PM IST
Ramayana Part One
टीवी सीरियल की सास से तुलना होने पर भड़कीं लारा दत्ता (सोर्स: X-@LaraDuttaFC/@LaraDutta)

Kaikeyi Costume Controversy: नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी मोस्ट अवेटेड फिल्म 'रामायण' जहां एक ओर ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है, तो वहीं दूसरी ओर इसके स्टार्स के लुक्स को लेकर सोशल मीडिया पर बहस अभी भी जारी है। बता दें, फिल्म में रानी कैकेयी की किरदार निभा रहीं एक्ट्रेस लारा दत्ता भूपति के पहनावे पर कुछ यूजर्स ने आपत्ति जताई थी और उनके लुक की तुलना आज के टीवी सीरियल्स की सास से कर दी थी। अब इस पूरे विवाद पर लारा दत्ता ने अपनी चुप्पी तोड़ते हुए ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया है।

ट्रेलर के एक सीन से शुरू हुआ था पूरा विवाद

दरअसल, जुलाई में जब फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ था, तो एक सीन में लारा दत्ता हरे रंग के ब्लाउज के साथ मैरून साड़ी पहने नजर आई थीं। सोशल मीडिया यूजर्स के एक वर्ग ने इसे त्रेता युग के लिहाज से 'जरूरत से ज्यादा मॉडर्न' बताते हुए आलोचना शुरू कर दी थी। इससे पहले फिल्म के कॉस्ट्यूम डिजाइनर रिंपल नरूला और हरप्रीत नरूला ने भी अपने इस क्रिएटिव फैसले का बचाव किया था।

छोटी-छोटी बातों पर नुक्ताचीनी से निराश हैं लारा

इस खास बातचीत में लारा दत्ता ने कहा कि उन्हें इस बात की पूरी समझ है कि मेकर्स ने खास तरह के कपड़े क्यों चुने और वे उन्हें पर्दे पर किस तरह पेश करना चाहते थे। उन्होंने निराशा जताते हुए कहा कि ये इतना बड़ा और भव्य प्रोजेक्ट है, लेकिन लोग इतनी छोटी-छोटी बातों पर नुक्ताचीनी कर रहे हैं।

निर्देशक नितेश तिवारी से हुई थी खास चर्चा

एक्ट्रेस ने खुलासा किया कि शूटिंग से पहले निर्देशक नितेश तिवारी के साथ उनकी इस विषय पर लंबी बातचीत हुई थी कि कैकेयी का लुक बाकी दो रानियों, कौशल्या और सुमित्रा से अलग कैसे दिखेगा। लारा के अनुसार, कैकेयी केकय राज्य से आई थीं, इसलिए उनके आभूषण और पहनावे में वहां की झलक होना स्वाभाविक था।

इसके साथ ही, लारा ने आगे बताया कि यदि ऐतिहासिक बारीकियों में बहुत गहराई तक जाया जाता, तो एक अंतहीन बहस छिड़ जाती। इसलिए मेकर्स ने मिथिला, अयोध्या और लंका तीनों राज्यों की संस्कृतियों में अंतर स्पष्ट करने के लिए एक खास एस्थेटिक और मानक तय किया। दरअसल, लारा ने कहा कि उन्होंने मेकर्स के इस बड़े विजन पर पूरा भरोसा किया और डायरेक्टर के साथ प्रोड्यूसर ने भी पर्दे पर वाकई कुछ अद्भुत पेश करने में सफल रहे हैं।

Updated on:
12 Nov 2026, 12:12 PM IST
Published on: