मनोरंजन

दिल का दौरा पड़ने से अभिनेता उमर शरीफ की मौत

अभिनेता एंटोनियो बैंडारेस, जोश गैड और जर्मन फिल्म निर्देशक रोलैंड इमेरिक समेत हॉलीवुड की कई हस्तियों ने प्रसिद्ध अभिनेता ओमर शरीफ को श्रद्धाजंलि दी जिनकी कल दिल का दौरा पड़ने से 83साल में मौत हो गयी थी।
less than 1 minute read
• •
Jul 11, 2015
Feature image
अभिनेता एंटोनियो बैंडारेस, जोश गैड और जर्मन फिल्म निर्देशक रोलैंड इमेरिक समेत हॉलीवुड की कई हस्तियों ने प्रसिद्ध अभिनेता ओमर शरीफ को श्रद्धाजंलि दी जिनकी कल दिल का दौरा पड़ने से 83साल में मौत हो गयी थी। लॉरेंस ऑफ अरेबिया, एक्टर जिबागो और फनी गर्ल जैसी फिल्मों के लिए मशहूर उमर का कल अपने गृह देश मिस्र की राजधानी काहिरा के एक अस्पताल में निधन हो गया।

2008 में आयी इमेरिक की फिल्म 10,000 बीसी में अपनी आवाज दी थी। द हॉलीवुड रिपोर्टर की खबर के अनुसार इमेरिक ने उमर को श्रद्धांजलि देते हुए ट्विटर पर लिखा कि उमर शरीफ के निधन से बहुत दुखी हूं। इतने महान कलाकार के साथ काम करना मेरी खुशकिस्मती थी।

उनके परिवार को मेरा प्यार अभिनेता जोश गैड ने ट्वीट किया। ओमर शरीफ के बारे में सुनकर दुखी हूं। मैं लॉरेंस और जिवागो जैसी फिल्में देखकर बड़ा हुआ। उनकी विरासत किसी एक की नहीं बल्कि कई टाइमलेस क्लासिक की है।


अभिनेत्री डैना डेलानी ने कहा कि हां डॉ जिवागो, लेकिन निकी अर्न्‍सटेन, निकी अर्न्‍सटेन फनी गर्ल में उमर का किरदारध कितना खूबसूरत नाम है। ओमर शरीफ एंटोनियो बेंडारेस ने लिखा कि मेरे अच्छे दोस्त उमर शरीफ का निधन हो गया। मुझे हमेशा उनकी कमी महसूस होगी। वह सबसे शानदार अभिनेताओं में से एक थे।





Published on:
11 Jul 2015 01:53 pm
Also Read
View All
‘कृति सेनन के आउटफिट जितना गुस्सा भी नहीं’, बिहार कांड के बीच एबिगेल पांडे ने उठाए लोगों की चुप्पी पर सवाल

डॉग Mau की डेथ पर गौरव तनेजा ने PETA और मेनका गांधी को दी चुनौती, बोले- ‘सबूत हैं तो कानूनी कार्रवाई करें’

‘हनुमान अंश’ के डायरेक्टर की अगली फिल्म में काम करने वाले थे मुश्ताक खान, निधन पर विशाल चतुर्वेदी बोले- अपने पीछे विरासत छोड़ गए

‘आप सच में सबसे अच्छे होस्ट हैं’, रोहित शेट्टी के लिए रुहानिका धवन का इमोशनल पोस्ट, बोलीं- ‘एक दिल है सर’

‘ढिंचैक पूजा की खिताब कोई और ले चुका है’, प्रीतम सिंह ने रीति तिवारी की गायकी पर यूं उड़ाया मजाक