मनोरंजन

नाना पाटेकर के निधन के बाद तनुश्री दत्ता के MeToo आरोपों पर फिर छिड़ी बहस, महेश मांजरेकर बोले- नाना को बेवजह झेलना पड़ा सबकुछ

Nana Patekar MeToo Controversy: अभिनेता-फिल्म निर्माता महेश मांजरेकर ने तनुश्री दत्ता के मीटू आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए जाने क्या कहा है।
2 min read
• •
Updated: 13 Nov 2026, 6:01 PM IST
Mahesh Manjrekar interview
तनुश्री दत्ता के MeToo आरोपों पर बोले महेश मांजरेकर (IMDb)

Tanushree Dutta: दिवंगत एक्टर नाना पाटेकर के निधन के बाद एक बार फिर साल 2018 के चर्चित MeToo विवाद और एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता के आरोपों को लेकर बहस छिड़ गई है। अब इस मामले पर एक्टर और फिल्म निर्माता महेश मांजरेकर का बड़ा बयान सामने आया है। मांजरेकर ने दावा किया है कि फिल्म 'हॉर्न ओके प्लिज' के सेट पर ऐसा कुछ हुआ ही नहीं था और नाना पाटेकर को बिना किसी वजह के परेशानियों का सामना करना पड़ा।

"सेट पर मौजूद लोगों ने बताया था, कुछ नहीं हुआ था"

मराठी सिनेमा की फिल्म 'नटसम्राट' में नाना पाटेकर के साथ काम कर चुके महेश मांजरेकर ने हाल ही में 'न्यूज18 मराठी' को दिए एक इंटरव्यू में इस पूरे विवाद पर खुलकर बात की। जिसमें उन्होंने कहा था कि वे सेट पर मौजूद कई लोगों को व्यक्तिगत रूप से जानते थे और उन सभी ने उन्हें यही बताया था कि उस दिन वहां कुछ भी गलत नहीं हुआ था।

मांजरेकर ने कहा कि कुछ लोगों को ये बात पसंद नहीं आती कि जब सभी उनका समर्थन कर रहे हों, तब कोई एक व्यक्ति उनके पक्ष में खड़ा न हो तो उन्हें ये बर्दाश्त नहीं होती। उन्होंने आगे कहा कि इस पुराने विवाद को बिना किसी वजह के तूल दिया गया, जिसके कारण नाना पाटेकर को बहुत कुछ झेलना पड़ा। उनके अनुसार, सोशल मीडिया के दौर में हर व्यक्ति की अपनी अलग राय होती है और इस पर कुछ नहीं किया जा सकता।

क्या था 2018 का 'मीटू' विवाद?

साल 2018 में देश में चले 'मीटू' अभियान के दौरान एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता ने आरोप लगाया था कि फिल्म 'हॉर्न ओके प्लिज' के एक गाने की शूटिंग के दौरान नाना पाटेकर ने उनके साथ बदसलूकी की थी और उन्हें गलत तरीके से छुआ था। इस विवाद के बाद तनुश्री ने वो प्रोजेक्ट छोड़ दिया था, जिसके बाद उनकी जगह राखी सावंत को लिया गया था। साथ ही, नाना पाटेकर ने शुरू से ही इन सभी आरोपों को सिरे से खारिज किया था।

बता दें, तनुश्री ने अक्टूबर 2018 में नाना पाटेकर, कोरियोग्राफर गणेश आचार्य, निर्देशक राकेश सारंग और निर्माता समी सिद्दीकी के खिलाफ औपचारिक तौर पर FIR दर्ज कराई थी। हालांकि, साल 2019 में मुंबई पुलिस ने इस मामले में क्लोजर रिपोर्ट दाखिल करते हुए कहा था कि अभिनेत्री द्वारा लगाए गए आरोपों के समर्थन में कोई सबूत नहीं मिले हैं।

Updated on:
13 Nov 2026, 6:01 PM IST
Published on:
Also Read
View All