13 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

40 साल की शादी और तलाक की चर्चा के बीच गोविंदा का कोमल रानी संग फोटोशूट वायरल, तस्वीरें देख लोगों ने लगा दी क्लास!

Govinda And Komal Rani Photos Viral: तलाक और अनबन की खबरों के बीच अभिनेता गोविंदा की को-स्टार कोमल रानी के साथ तस्वीरें वायरल हो रही हैं। इस पर कोमल रानी ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए अपनी बात रखी है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Shiwani Mishra

•

Updated: 13 Nov 2026, 3:11 PM IST

Govinda and Komal Rani photos viral

गोविंदा और कोमल रानी का नया लुक (सोर्स: X-@chiniminati/@NationXpress)

Govinda Upcoming Film : बॉलीवुड एक्टर गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा के बीच अनबन और तलाक की खबरों के बीच अब एक्टर की अपकमिंग फिल्म 'रूपा' की को-स्टार कोमल रानी स्वर्णकार के साथ उनकी कुछ फोटोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों के सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स और सेलिब्रिटीज के बीच चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है, वहीं कोमल रानी ने भी इस पूरे विवाद पर अपना कड़ा रुख साफ किया है।

वायरल तस्वीरों पर मचा घमासान

हाल ही में एक्ट्रेस कोमल रानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक्टर गोविंदा के साथ कुछ तस्वीरें शेयर कीं, जिसके जरिए उन्होंने अपनी आने वाली फिल्म 'रूपा' की एक झलक फैंस के साथ शेयर की। इन तस्वीरों में कोमल लैवेंडर रंग की साड़ी में नजर आ रही हैं, जबकि गोविंदा सफेद शर्ट, मैचिंग ब्लेजर और काली पैंट में दिखाई दे रहे हैं। इन तस्वीरों के सामने आते ही इंटरनेट पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं शुरू हो गईं।

एक्ट्रेस राखी सावंत ने इन तस्वीरों पर गुस्से वाले इमोजी के साथ प्रतिक्रिया दी, वहीं रेडिट और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर यूजर्स ने भी अपनी तीखी प्रतिक्रियाएं दर्ज कराईं। लोगों का एक वर्ग जहां इसे पीआर स्टंट बता रहा है, वहीं कुछ लोग सुनीता आहूजा के हालिया बयानों से जोड़कर इस पर सवाल खड़े कर रहे हैं।

सुनीता आहूजा का बयान और कोमल रानी का पलटवार

ये पूरा विवाद तब और गहरा गया जब हाल ही में सुनीता आहूजा ने अपनी शादी के 40 साल पूरे होने और रिश्ते को लेकर खुलकर बात की थी। एक होम इंटरव्यू के दौरान सुनीता ने साफ किया था कि उनके और गोविंदा के बीच के रिश्ते को कोई अलग नहीं कर सकता और उन्होंने सब कुछ भगवान पर छोड़ दिया है। हालांकि, तलाक की खबरों और सुनीता के बयानों के बीच कोमल रानी के साथ गोविंदा की तस्वीरें आने से मामले ने नया मोड़ ले लिया।

तितलियों की तरह उड़ रही इन चर्चाओं के बीच कोमल रानी ने एक इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए अपनी चुप्पी तोड़ी। उन्होंने बिना किसी का नाम लिए दो टूक अंदाज में लिखा, "पहले से ही टूटे हुए घर में कोई भी घर तोड़ने वाला नहीं हो सकता।" इसके साथ ही उन्होंने सवाल उठाया कि व्यक्तिगत मामलों पर सार्वजनिक रूप से इस तरह चर्चा क्यों की जा रही है और लोगों से अपील की कि वे अपने एजेंडे को आगे बढ़ाने के लिए उनके नाम का इस्तेमाल न करें।