इसी तरह, थाईलैंड जहां सम्राट राम प्रथम द्वारा तैयार करवाया गया 'रामाकियन' प्रसिद्ध है वहां फिल्म ने एक हफ्ते में करीब 1 मिलियन डॉलर (9 करोड़ रुपये) की कमाई की है। वहीं, दुनिया के सबसे बड़े विष्णु मंदिर वाले देश कंबोडिया में, जहां रामायण को 'रीमकेर' के रूप में स्कूली पाठ्यक्रम में पढ़ाया जाता है, फिल्म ने पहले वीकेंड पर 1,50,000 डॉलर कमाकर भारतीय सिनेमा के लिए नया कीर्तिमान स्थापित किया है। इसके अलावा मलेशिया में भी फिल्म एक हफ्ते से कम समय में 9,00,000 डॉलर (8 करोड़ रुपये) का आंकड़ा छू चुकी है।