
अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा (Arjun Kapoor and Malaika Arora) इन दिनों टॉक आॅफ द टाउन बने हुए हैं। दोनों के अफेयर की खबरें पूरे बी-टाउन में मशहूर हैं। आए दिन दोनों को एक साथ कई जगहों पर स्पॉट किया जाता है। वहीं दोनों की शादी की खबरें भी सामने आती रहती हैं। मलाइका एक बार फिर चर्चा में आई हैं लेकिन इस बार वह अर्जुन को लेकर नहीं बल्कि उनकी कजिन सोनम कपूर को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं।
रिपोर्ट्स की मानें तो फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की बर्थडे पार्टी में मलाइका ने कुछ ज्यादा ही पी ली थी जिसके बाद अर्जुन की कजिन सोनम कपूर ने मलाइका के पास जाकर उन्हें संभालने की कोशिश की लेकिन मलाइका ने उन्हें झटक कर उनसे दूर रहने को कहा। दरअसल, ये बात आज की नहीं बल्कि साल 2016 की है।
पहली बार सोनम और मलाइका की मुलाकात इस पार्टी में हुई थी। मलाइका की इस हरकत के बाद सोनम कपूर उनसे काफी नाराज हुई थीं। वहीं सोनम को मलाइका और अर्जुन का ये रिश्ता पसंद नहीं है। सूत्रों के हवाले से अर्जुन और मलाइका इस साल अप्रेल में शादी कर लेंगे जिसमें उनके परिवार वाले और करीबी दोस्त ही शामिल होंगे।