28 जून 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बंगाली सीरियल में दूल्हे ने खाया कॉकरोच, ‘कमला निवास’ के वायरल सीन पर भड़के यूजर्स

Kamala Nivas Cockroach eating Scene: सोशल मीडिया पर पिछले कुछ दिनों से कॉकरोच सुर्खियों में है। पहले कॉकरोच जनता पार्टी के नाम पर और अब एक बंगाली सीरियल के एक सीन के चलते एक बार फिर कॉकरोच की चर्चा हो रही है। इस सीन पर अब सोशल मीडिया यूजर्स के रिएक्शंस आ रहे हैं।
2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Rashi Sharma

Jun 28, 2026

Cockroach eating Scene

‘कमला निवास’ में दूल्हे को कॉकरोच खाते देख भड़के दर्शक। (फोटो सोर्स: zeebanglaofficial)

Kamala Nivas Cockroach eating Scene Controversy: ध्रुबा ज्योति सरकार और संगति बनर्जी स्टारर बंगाली TV सीरियल 'कमला निवास' विवादों में घिर गया है। Zee Bangla पर आने वाले इस शो के एक एपिसोड में मेल लीड एक्टर को कॉकरोच खाते हुए दिखाया गया, ताकि कोई उसकी प्रेमिका के पास न आ सके। देखते ही देखते सोशल मीडिया पर ये सीन वायरल हो गया और अब इंटरनेट यूजर्स इस पर तीखी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

ऐसा क्या था सीन में?

वायरल वीडियो को देख कर साफ पता चल रहा है कि इस सीन में मेल लीड एक्टर (जो दूल्हे का रोल कर रहा है) अपनी पत्नी के साथ घर आता है। सुहागरात पर जब वो एक-दूसरे से बात कर रहे होते हैं, तो पत्नी को कॉकरोच काट लेता है। उन्हें परेशान करने और बातचीत में दखल देने की वजह से वो कॉकरोच पर गुस्सा हो जाता है और उसे हाथों से पकड़ लेता है। फिर एक्टर कॉकरोच को दूध के गिलास में डुबोकर खा जाता है, जिसे देख पत्नी चौंक जाती है।

Zee bangla के ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी इस एपिसोड के कुछ सीन पोस्ट किए गए, जिनमें कॉकरोच वाला हिस्सा दिखाया गया था।

सोशल मीडिया पर इस सीन को देख भड़के यूजर्स

एपिसोड के टेलीकास्ट के तुरंत बाद सोशल मीडिया पर इसपर रिएक्शंस की बाढ़ आ गई। कई लोग सिर्फ चौंकाने के लिए टीवी पर दिखाई गई बेतुकी चीजों से नाराज थे। एक अन्य व्यक्ति ने कहा कि इस सीन ने उन्हें हिंदी शो 'सौभाग्यवती भव' की याद दिला दी, जिसमें करणवीर बोहरा के किरदार विराज डोबरियाल ने भी कॉकरोच खाया था। वहीं, एक यूजर ने कमेंट में लिखा, "कॉकरोच ओरियो बिस्किट।" जबकि एक यूजर ने लिखा कि ये तो बंगाली में रियल लाइफ 'Obsession' है।

दूसरे यूजर ने कमेंट किया, "आजकल शो में क्या हो रहा है? इसका क्या मतलब है?" वहीं, एक अन्य ने पूछा, "क्या वे सच में अपना प्यार दिखाने के लिए कॉकरोच खा रहे हैं? मुझे हंसना चाहिए या रोना चाहिए?" जबकि एक यूजर ने लिखा, "कॉकरोच वाले सीन को छोड़कर सब कुछ ठीक था।"

एक नेटिजन ने चुटकी लेते हुए लिखा, "विराज डोबरियाल ने इसे बेहतर तरीके से किया था।"

कहां देखा जा सकता है ये सीरियल

जानकारी के लिए बता दें कि अगर आप भी इस तरह से डेली सोप्स के शौक़ीन हैं तो आप 'कमला निवास' को जी बांग्ला पर शाम 6:30 बजे से 7 बजे तक देख सकते हैं। इसके अलावा आप इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म Zee5 पर भी देख सकते हैं।