मनोरंजन

‘द्रोहकाल’ के सेट पर ‘बरखुरदार’ कहकर क्यों मिले थे नसीरुद्दीन शाह, मनोज ने बताई पहली मुलाकात की सच्चाई

Manoj Bajpayee Naseeruddin Shah: मनोज बाजपेयी ने 'बैंडिट क्वीन' की रैप-अप पार्टी में नशे की हालत में नसीरुद्दीन शाह से हुई पहली मुलाकात का किस्सा सुनाया। जानें कैसे 'द्रोहकाल' के सेट पर दोनों के बीच रिश्ते की शुरुआत हुई।
2 min read
• •
Updated: 27 Nov 2026, 3:18 PM IST
Manoj Bajpayee
अंग्रेजी थिएटर को लेकर नसीर से भिड़ गए थे मनोज (सोर्स: X-Betamasterjika)

Manoj Bajpayee Interview: एक्टर मनोज बाजपेयी ने दिग्गज कलाकार नसीरुद्दीन शाह के साथ अपनी पहली मुलाकात का मजेदार और चौंकाने वाला किस्सा शेयर किया है। मनोज के मुताबिक, ये मुलाकात बिल्कुल भी सहज नहीं रही थी और वह नशे की हालत में नसीरुद्दीन शाह के पीछे-पीछे घूमकर उनसे सवाल पूछ रहे थे, जिससे सीनियर अभिनेता बेहद नाराज हो गए थे। एक इंटरव्यू में मनोज ने बताया कि ये वाकया दिल्ली में फिल्म ‘बैंडिट क्वीन’ की रैप-अप पार्टी के दौरान हुआ था।

'बैंडिट क्वीन' के रोल से जुड़ी पहली मुलाकात

मनोज बाजपेयी ने ये भी बताया कि ‘बैंडिट क्वीन’ में मान सिंह का किरदार पहले नसीरुद्दीन शाह को ऑफर किया गया था, लेकिन उनके मना करने के बाद ये भूमिका मनोज को मिली। पार्टी के वक्त नसीरुद्दीन शाह दिल्ली में मौजूद थे, इसलिए फिल्म के निर्देशक शेखर कपूर ने उन्हें बुलाया और कहा कि वे उस कलाकार से मिलें जिसने उनका रोल निभाया है।

मनोज के अनुसार, जब तक नसीरुद्दीन शाह पार्टी में पहुंचे, तब तक वहां मौजूद मुफ्त की शराब पीकर वह खुद नशे में थे। उन दिनों नसीरुद्दीन शाह अंग्रेजी नाटक किया करते थे और मनोज नशे में उनके पीछे घूमते हुए बार-बार यही पूछने लगे कि वे अंग्रेजी थिएटर क्यों करते हैं।

"वे मुझे मार ही देते", मनोज बाजपेयी

बार-बार एक ही सवाल पूछे जाने से नसीरुद्दीन शाह इतने चिढ़ गए कि उन्होंने मनोज से बात करने से ही पल्ला झाड़ लिया और कहा कि वह इस इंसान से बात नहीं करना चाहते। मनोज ने बताया कि नसीरुद्दीन शाह उस दौर में काफी गुस्सैल थे और उनके दोस्त उन्हें बचाने की कोशिश कर रहे थे, वरना उस दिन नसीर उन्हें मार ही देते।

हालांकि, यह घटना नसीरुद्दीन शाह के जहन में इस कदर बैठ गई कि वह मनोज का चेहरा कभी नहीं भूले। आगे चलकर जब दोनों ने फिल्म ‘द्रोहकाल’ में साथ काम किया, तो सेट पर देखते ही नसीरुद्दीन शाह ने ‘बरखुरदार’ कहकर उनका स्वागत किया और यहीं से दोनों के बीच जान-पहचान की शुरुआत हुई।

'बैंडिट क्वीन' की पृष्ठभूमि

शेखर कपूर के निर्देशन में बनी ‘बैंडिट क्वीन’ फूलन देवी के जीवन पर बेस्ड फिल्म थी। इसमें सीमा बिस्वास मुख्य भूमिका में नजर आई थीं, जबकि मनोज बाजपेयी, निर्मल पांडे, राजेश विवेक और सौरभ शुक्ला समेत अन्य कलाकारों ने अहम किरदार निभाए थे।फिल्म को कई सम्मान मिले, जिनमें हिंदी में सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भी शामिल है।

Updated on:
27 Nov 2026, 3:18 PM IST
Published on:
Also Read
View All
‘मुझे अपना मुंडन नहीं करवाना’, करण जौहर ने रवीना, शिल्पा और रेखा को लेकर किया सवाल, अक्षय कुमार ने दिया हैरानी भरा जवाब

‘पितृसत्ता का चरम रूप, ब्रेनवॉशिंग की हद!’ पाकिस्तानी ड्रामा ‘दर-ए-नजात’ पर भड़कीं महिलाएं, बोली-‘इतना महिला-विरोधी शो कैसे पसंद आ रहा है’

कौन हैं शाम्भवी शर्मा जिन्होंने ससुर सुदेश बेरी पर लगाए थे गंभीर आरोप, अब एक्टर ने दिया करारा जवाब

‘लॉलीपॉप खाएगी’, ‘कैरेक्टर ढीला है’, बिग बॉस 20 में दोस्ती के नाम पर हुई ऐसी बयानबाजी कि टूट गए रिश्ते, भड़के दर्शक

आरजे महविश ने अपने एक्स बॉयफ्रेंड के पैनिक अटैक के नाटक पर किया खुलासा, लोग बोले- कहीं युजवेंद्र चहल तो नहीं