मनोरंजन

एक्ट्रेस मोहिनी कुमारी के परिवार टूटा कोरोना का कहर, पति-जेठानी-ससुर और 17 स्टाफ मेंबर पॉजिटिव

मोहिना ने इंस्टाग्राम पर फैन्स के लिए एक मैसेज पोस्ट किया। उन्होंने लिखा, 'शुरुआत के ये दिन काफी मुश्किल भरे हैं खासकर की जो घर के सबसे यंग और बड़े लोग हैं।
2 min read
Jun 02, 2020
mohena kumari
mohena kumari

टीवी एक्ट्रेस मोहिना कुमारी के परिवार पर कोरोना का कहर टूटा है। मोहिना सहित उनके परिवार के पांच लोग और उनके 17 स्टाफ मेंबर कोरोन वायरस पॉजिटिव पाए गए हैं। मोहिना के अलावा उनके ससुर और कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, मोहिना के पति सुयश, जेठानी आराध्या और उनके पांच साल के बेटे श्रेयांश शामिल हैं। इन सभी को ऋषिकेश के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अब मोहिना ने सोशल मीडिया पर अपने फैंस के लिए एक पोस्ट लिखा है।

मोहिना ने इस मामले पर इंस्टाग्राम पर फैन्स के लिए एक मैसेज पोस्ट किया। उन्होंने लिखा, 'शुरुआत के ये दिन काफी मुश्किल भरे हैं खासकर की जो घर के सबसे यंग और बड़े लोग हैं। लेकिन मैं प्रार्थना कर रही हूं कि जल्दी सब ठीक हो जाए। हमें अभी कोई शिकायत करने का अधिकार नहीं है क्योंकि बाहर कई लोग हमसे ज्यादा परेशानियां झेल रहे हैं। लेकिन मैं आप सभी को धन्यवाद कहना चाहूंगी जो हमारे लिए दुआ कर रहे हैं।'

View this post on Instagram

🙏🏽

A post shared by Mohena Kumari Singh (@mohenakumari) on

एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू में बताया कि इसकी शुरुआत तब हुई जब उनकी सास को बुखार आया। उनका पहली बार में कोरोना का टेस्ट नेगेटिव आया तो सभी को लगा कि कुछ नहीं हुआ है। सब आराम से रहने लगे। लेकिन जब उनका बुखार ठीक नहीं हुआ तो पूरे परिवार ने टेस्ट कराने की सोची। क्योंकि बहुत से ऐसे लोग हैं जिनमें कोरोना के बिना किसी लक्षण के बाद भी टेस्ट कराने पर परिणाम पॉजिटिव आ रहा है। इसलिए हम सभी ने टेस्ट कराया और अब आपको पता ही है।

आपको बता दें कि मोहिना कुमारी मशहूर टीवी शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में नजर आईं। इसके अलावा वे 'डांस इंडिया डांस' सीजन 3, 'प्यार तूने क्या किया' सीजन 5, 'गुमराह एंड रोमांस' सीजन 5, 'अकबर बिरबल' में काम कर चुकी हैं। मोहिना ने पिछले साल यानी अक्टूबर 2019 में सतपाल महाराज के बेटे सुयश रावत से शादी की थी। शादी के बाद उन्होंने एक्टिंग की दुनिया से दूरी बना ली है। इन दिनों वह अपने घर उत्तराखंड के ऋषिकेश में है।

Updated on:
02 Jun 2020 09:49 am
Published on:
02 Jun 2020 09:49 am
Also Read
View All
तुकाराम मुंडे की सख्ती से घबराई ट्विंकल खन्ना, रसोई में लगाया ‘FDA Raid’, एक्सपायर्ड पैकेट देख किया मजेदार कमेंट

‘भोजपुरी फिल्में देखी भी हैं?’ मोनालिसा ने भद्दे आरोपों पर इंडस्ट्री का किया बचाव, बोलीं- कुछ म्यूजिक वीडियो देखकर बना लेते हैं राय

‘मेरी मां सबसे मजबूत हैं’, मां सलमा खान की गोद में सिर रखकर इमोशनल हुए सोहेल खान, शेयर की फोटो

‘जहां है वहीं का मजा लेते हैं’, नैना तलवार के इस सीन पर फिदा हुए फैंस, ‘YJHD’ क्लिप ने मचाई हलचल

अगर तुम्हारा यही रवैया रहा, तो तुम इस इंडस्ट्री में टिक नहीं पाओगी- प्रभास की को-एक्ट्रेस नमिता ने सालों बाद खोला राज