Monalisa Farman Khan Marriage Controversy: महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा इन दिनों मुस्लिम फरमान खान के साथ शादी को लेकर सुर्खियों में हैं। अब मोनालिसा ने सनोज मिश्रा पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
Monalisa Farman Khan Marriage Controversy: महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा एक बार फिर सुर्खियों में आ गई हैं। इस बार वजह कोई नई फिल्म या टीवी शो नहीं, बल्कि उनका एक चौंकाने वाला खुलासा है। शादी के बाद दिए गए एक इंटरव्यू में मोनालिसा ने फिल्म निर्देशक सनोज मिश्रा पर अनुचित व्यवहार का आरोप लगाया है। अभिनेत्री का कहना है कि एक फिल्म के दौरान उनके साथ गलत तरीके से छुआ गया था, जिसने उन्हें मानसिक रूप से झकझोर दिया था।
मोनालिसा ने बताया कि ये घटना उनके करियर के शुरुआती दौर की है, जब वह इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही थीं। उस समय परिस्थितियां ऐसी थीं कि वह खुलकर विरोध नहीं कर सकीं। लेकिन अब शादी के बाद उन्होंने इस मुद्दे पर खुलकर बात करने का फैसला किया है। उनके इस बयान ने इंडस्ट्री में नई बहस छेड़ दी है।
अभिनेत्री ने कहा कि उस समय वह काफी असहज महसूस कर रही थीं, लेकिन काम के दबाव और करियर की चिंता के चलते चुप रहना पड़ा। उन्होंने यह भी कहा कि आज जब वह अपने पति फरमान के साथ एक सुरक्षित और मजबूत रिश्ते में हैं, तब उन्हें लगा कि सच्चाई सामने लाना जरूरी है।
मोनालिसा ने कोच्चि में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में ये आरोप लगाया। वायरल गर्ल ने केंद्र सरकार और केरल और मध्य प्रदेश की राज्य सरकारों से मदद भी मांगी। उसने दावा किया कि उसे और उसके पति को जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। अपने पति के साथ आई युवती ने मीडिया को बताया कि उसके पोस्टर जलाए जा रहे हैं और उन्हें लोगों से जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं।
हालांकि, निर्देशक सनोज मिश्रा की ओर से इस मामले पर अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। ऐसे में सभी की नजरें इस विवाद के अगले कदम पर टिकी हुई हैं।
वहीं, मोनालिसा के पति फरमान ने भी आरोप लगाया कि डायरेक्टर उन्हें ‘आतंकवादी’ बता रहा है। उन्होंने कहा कि मुस्लिम परिवार में जन्म लेने और उनका नाम फरमान खान होने के कारण उन पर आरोप लगाए जा रहे हैं।
फरमान ने कहा कि वो श्री नारायण गुरु में विश्वास रखते हैं और उन्होंने उसी के एक मंदिर में शादी की है। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मोनालिसा भावुक हो गईं और दोहराया कि अगर उन्हें सुरक्षा नहीं मिली तो वे आत्महत्या कर सकते हैं।