मनोरंजन

Monkey Man: हनुमान पर बनी ये हॉलीवुड फिल्म इंडिया में नहीं हो पा रही रिलीज, आखिर क्यूं

देव पटेल की फिल्म ‘मंकी मैन’ पूरी दुनिया में धूम मचा रही है पर इंडिया में इसे जमकर कोसा जा रहा है। आइए जानते हैं क्या है इसके पीछे की वजह।
less than 1 minute read
• •
Updated: 7 Apr 2024, 12:20 PM IST
monkey man release date postpone in india
हनुमान पर बनी है ये हॉलीवुड फिल्म इंडिया में नहीं हो पा रही रिलीज

देव पटेल की फिल्म 'मंकी मैन' इंडिया में रिलीज नहीं हो पा रही है। इस फिल्म का दुनिया भर में प्रीमियर 5 अप्रैल को हुआ है। वहीं यह फिल्म 19 अप्रैल को भारत में रिलीज होनी थी। ये एक रिवेंज एक्शन ड्रामा फिल्म है जो दिखाती है कि कैसे आस्था सबसे अच्छा हथियार हो सकती है। दुनियाभर में धूम मचाने वाली ये फिल्म भारत में विवादों में है। इस फिल्म को बहुत ज्यादा हिंसा, सेक्सुअल सीन और हिंदू धर्म की कहानियों के कारण भारत में रिलीज नहीं होने दिया जा रहा है।


‘मंकी मैन’ के नायक की कहानी हनुमान से प्रेरित है।फिल्म "मंकी मैन" में बॉबी नाम के एक किरदार की कहानी है, जो अपनी एकलौती मां के साथ जंगल में रहता है। उसकी मां ने बचपन में बॉबी को हिंदू वानर देवता, भगवान हनुमान की कहानियां सुनाती थीं। बाद में बॉबी का सामना एक ऐसे आदमी से हो जाता है जो पॉलिटिक्स में अच्छी-खासी पहुंच रखता है। इस आदमी की पार्टी का रंग भगवा है। इस रंग को लेकर विवाद होना तय था।

सेंसर बोर्ड माइथोलॉजी और भगवा रंग को लेकर कोई रिस्क नहीं लेना चाहता। यही वजह है कि ‘मंकी मैन’ के पहले प्रोमो में दिख रहे भगवा पोस्टर को आगे लाल कर दिया गया है। एक रिपोर्ट के मुताबिक अगर सेंसरशिप प्रक्रिया समय पर पूरी हो जाती है, तो मंकी मैन 19 अप्रैल को भारत में रिलीज होगी। नहीं तो उम्मीद है कि फिल्म एक हफ्ते बाद 26 अप्रैल को बड़े पर्दे पर रिलीज हो सकती है।

Published on:
Also Read
View All
‘लोग मुझे अमिताभ बच्चन को मारने वाला समझने लगे थे’, ‘कुली’ के सेट पर हुए हादसे पर फिर छलका पुनीत इस्सर का दर्द

काव्या मारन- अनिरुद्ध रविचंदर के वेडिंग रिसेप्शन का शाही कार्ड हुआ वायरल, देखें कौन-कौन से दिग्गज होंगे शामिल

B.P Singh Passed Away: नहीं रहे CID और ‘आहट’ प्रोड्यूसर ब्रिजेंद्र पाल सिंह, हार्ट अटैक से गई जान

‘कश्मीर भारत का है’, पाकिस्तान पर विजय देवरकोंडा का पुराना बयान हुआ वायरल? कहा था- भारत में विलय होने की बात कहेंगे पाकिस्तानी

‘जो तुम्हें रेंटल BF बुलाते थे, उनके खुद के चिट्ठे खुल गए’, Rise and Fall 2 में श्रेया कालरा का सोराब बेदी पर तंज, ‘अब दूसरों को क्या बोलोगे?’