मनोरंजन

Most Expensive Vanity Van: आइए जानते हैं इन एक्टर्स के बारे में जिनके पास दुनिया की सबसे महंगी वैनिटी वैन है

Most Expensive Vanity Van: आइए जानते हैं दुनिया की सबसे ज्यादा महंगी वैनिटी वैन के बारे में। जिनके बारे में हमें पता होना चाहिए।
3 min read
• •
Updated: 31 Aug 2021, 12:48 PM IST
 Bollywood Stars Vanity Van
Bollywood Stars Vanity Van

नई दिल्ली। Most Expensive Vanity Van: वैनिटी वैन जिसका नाम तो आपने सुन रखा होगा या देखा भी होगा। पर क्या आपको पता है कि दुनिया में कुछ ऐसे भी वैनिटी वैन हैं जो एक प्रकार से चलता-फिरता घर है। यानी उनमें हर प्रकार की सुविधा मौजूद है। जो किसी भी नार्मल वैनिटी वैन में देखने को नहीं मिलती है। सबसे लक्ज़री वैनिटी वैन की बात करें तो ये लगभग 18 करोड़ रुपये की है। जिसका नाम eleMMent Palazzo है। ये ऑस्ट्रियाई कंपनी "मार्ची मोबाइल" के द्वारा बनाई गई सबसे महंगी वैनिटी वैन में से एक है। ये 40 फुट लंबी है। और इस वैन में बहुत सारी खास बातें हैं।

क्या आपको पता है कि भारतीय सुपरस्टार्स के पास भी महंगी से महंगी लक्ज़री वैनिटी वैन है। जिसकी कीमत सुनते ही आपके होश उड़ जाएंगे। इनमें बॉलीवुड के बहुत सारे अभिनेता शामिल है जैसे कि सलमान खान, शाहरुख़ खान, संजय दत्त आदि। जिनके बारे में आज हम आपको बताएंगे।

शाहरुख़ खान
सबसे पहले बात करते हैं शाहरुख़ खान की। जिनके चाहने वाले भारत से लेकर विश्व तक मिल जाएंगे। शाहरुख़ के पास करीबन 5 करोड़ की वैनिटी वैन है। जिसका नाम Volvo BR9 है। ये वैनिटी वैन दिलीप छाबड़िया द्वारा डिज़ाइन की गई है। ये 14 मीटर लंबी वैन में हर प्रकार की सुविधाएं मौजूद हैं।

अल्लू अर्जुन
अल्लू अर्जुन की बात करें तो इनके पास करीबन 7 करोड़ रुपये की वैनिटी वैन है। इस वैनिटी वैन को Reddy Customs Caravan के द्वारा डिज़ाइन किया गया है। और ये सबसे महंगी वैनिटी वैन में से एक है।

संजय दत्त
संजय दत्त के पास करीबन 3.15 करोड़ की वैनिटी वैन है। इसका नाम Van AXL है। ये वैनिटी वैन दिखने में बहुत ही लक्ज़री है। और इसके साथ ही इसके इंटीरियर बहुत शानदार है।

अजय देवगन
अजय देवगन के पास भी 3 करोड़ की वैनिटी वैन है। ये वैन एक प्रकार से चलता-फिरता घर है। अजय देवगन शूटिंग के लिए इसी वैन को लेकर जाते हैं।

सलमान खान

सलमान खान की वैनिटी वैन भी दिलीप छाबड़िया के द्वारा डिज़ाइन की गई है। जिसकी कीमत तकरीबन 4 करोड़ रुपये है। ये वैन बहुत ही ज्यादा लक्ज़री वैनिटी वैन में से एक है।

ऋतिक रोशन
ऋतिक के पास वैनिटी वैन है जिसकी कीमत 3 करोड़ रुपये है। इस वैनिटी वैन का नाम Mercedes V- Class है। इस वैनिटी वैन मेंऑफिस, बैडरूम और वॉशरूम है।

रणवीर कपूर
रणवीर कपूर के पास भी वैनिटी वैन है। जिसकी कीमत 2.6 करोड़ है।इस वैनिटी वैन में हर प्रकार की सुविधा मौजूद है।

अक्षय कुमार
अक्षय कुमार की बात करें तो इनके इनके पास वैनिटी वैन तो है ही सही बल्कि प्राइवेट जेट भी है। इसकी कीमत लगभग 2.9 करोड़ रुपये है। और ये वैनिटी वैन करीबन 14 मीटर लंबी है।

दीपिका पादुकोण
दीपिका की वैनिटी वैन की कीमत 2 करोड़ रुपये की है। दीपिका की वैनिटी वैन 3 हिस्सों में करीबन डिवाइड है। इसमें पहला हिस्सा प्राइवेट जाने, दूसरा हिस्सा सिटिंग एरिया, और तीसरा एरिया स्टाफ एरिया के साथ पेंट्री और वाशरूम है।

रितेश देशमुख
रितेश देशमुख के वैनिटी वैन की कीमत करीबन 2.5 करोड़ की है। इस वैनिटी वैन में वॉशरूम, बैडरूम के आलावा बच्चों के लिए बेबी रूम भी है।

Updated on:
31 Aug 2021, 12:48 PM IST
Published on:
Also Read
View All
पंकज त्रिपाठी ने फिल्मों में आने से पहले होटल में किया था काम, 2 साल होटल में छीलते रहे प्याज और आलू

माही विज के आंसुओं पर सलमान खान ने तोड़ी चुप्पी, बिग बॉस मेकर्स पर लगे आरोपों का दिया करारा जवाब

‘एनिमल’ से ‘वध’ तक नेगेटिव रोल निभाने वाले सौरभ सचदेवा ने टाइपकास्टिंग पर तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं खुद को एक दायरे में नहीं बांधता’

‘तेज प्रताप यादव को बिहार की जनता ने किया रिजेक्ट’, गौतम गुलाटी के सपोर्ट में उतरे तहसीन शहजाद, बोले- पॉलिटिक्स में भी फ्लॉप

स्काउट और लव गिल की नजदीकियों पर बवाल के बीच काशवी ने समय रैना की पार्टी में की एंट्री, ब्रेकअप की अफवाहों ने पकड़ा जोर