मनोरंजन

शाहरुख बोले इस वजह से फीमेल फैंस मुझे करती हैं ज्यादा पसंद

अभिनेता शाहरुख खान का मानना है कि उनकी आंखे बेहद सेक्सी हैं। शाहरूख ने कहा कि मेरी आंखे कभी थकी नहीं लगती हैं।
less than 1 minute read
• •
Updated: 30 Apr 2016, 4:24 PM IST
shahrukh sexy eyes

बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान का कहना है कि लड़कियों को उनकी आंखें अधिक पसंद आती हैं। शाहरूख ने कहा 'मेरी आंखें काफी 'सेक्सी' लगती हैं, वे कभी थकी हुई नहीं लगतीं और शायद इसलिए लड़कियों को मेरी आंखें पसंद आती हैं।

शाहरूख की फिल्म 'रईस' प्रदर्शित होने जा रही है। फिल्म में अपने किरदार की सुरमा लगी आंखों के बारे में शाहरुख ने कहा, 'आंखों में काजल है, जो काफी डरावना लगता है, हर किसी ने यह मुझे बोला है। मुझे भी लगता है कि मैं थोड़ा बुरा लग रहा हूं। फिल्म जगत में कई कलाकारों ने बोला है कि मैं इस किरदार में काफी बेकार लग रहा हूं।'

गौरतलब है कि रईस में शाहरूख के अलावा नवाजुद्दीन सिद्दीकी और पाकिस्तानी अभिनेत्री माहिरा खान भी हैं। माहिरा इस फिल्म से बॉलीवुड में पर्दापण कर रही हैं ।

Published on: