मनोरंजन

‘हमने रावण को अच्छा नहीं दिखाया’: रामायण के निर्माता नमित मल्होत्रा ​​ने महिमामंडन के दावों पर पलटवार किया

Namit Malhotra Interview: ‘रामायण: भाग 1’ में यश के रावण किरदार के महिमामंडन के आरोपों पर निर्माता नमित मल्होत्रा ने सफाई दी है।
2 min read
• •
Updated: 28 Nov 2026, 11:50 AM IST
Ramayana Part 1 collection
महिमामंडन के आरोपों पर बोले ‘रामायण’ के प्रोड्यूसर (सोर्स: X-@Cineholic_india)

Namit Malhotra Interview: फिल्म ‘रामायण: भाग 1’ में यश के जरिए निभाए गए रावण के किरदार के महिमामंडन को लेकर उठ रहे सवालों पर निर्माता नमित मल्होत्रा ने कड़ा जवाब दिया है। उन्होंने इन दावों को सिरे से खारिज करते हुए साफ किया है कि नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में रावण का कोई गुणगान नहीं किया गया है, बल्कि उसके आतंक और विनाश को ही दिखाया गया है।

डीडी न्यूज से बातचीत में नमित मल्होत्रा ने इस विवाद पर अपनी बात रखी, जिसमें उन्होंने कहा कि दर्शकों को सुपरस्टार यश का अभिनय पसंद आया है, न कि रावण के काम, क्योंकि पूरी फिल्म में रावण ने कोई भी अच्छा काम नहीं किया है।

"आतंक खत्म करने के लिए प्रभु श्री राम को आना पड़ा"

नमित मल्होत्रा ने बताया कि स्क्रीन टाइम और किरदार को मिले ध्यान के बावजूद रावण की हरकतें उसे एक सकारात्मक व्यक्ति के रूप में पेश नहीं करतीं। उनके मुताबिक, रावण ने फिल्म में इतना आतंक और तहस-नहस मचाया कि उसे खत्म करने के लिए प्रभु श्री राम को आना पड़ा।

इसके साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि फिल्म को एक यूनिवर्सल लेवल की कहानी के तौर पर बनाया गया है। नमित मल्होत्रा के अनुसार, फिल्म में सिर्फ रावण के बचपन से लेकर दशानन और शक्तिशाली बनने तक की यात्रा दिखाई गई है। उन्होंने सवाल उठाया कि अगर रावण केवल खराब ही था, तो भगवान ब्रह्मा और शिव जी ने उसे वरदान क्यों दिए थे फिल्म इसी पहलू को समझने की कोशिश करती है।

बॉक्स ऑफिस पर 'रामायण: भाग 1' का ऐतिहासिक प्रदर्शन

विवादों और बहसों के बीच ‘रामायण: भाग 1’ बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है और भारत में 1,000 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुकी है। सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने भारत में 1,000.55 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है, जबकि घरेलू ग्रॉस कलेक्शन 1,195.10 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।

विदेशी बाजारों से फिल्म ने अब तक 595 करोड़ रुपये जुटाए हैं, जिसके साथ इसका कुल वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 1,790.10 करोड़ रुपये हो गया है।

फिल्म की प्रमुख स्टार कास्ट

नितेश तिवारी डारेक्शन में बनी इस पौराणिक फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी सीता, यश रावण, सनी देओल हनुमान और रवि दुबे लक्ष्मण की भूमिका में हैं। इनके अलावा अरुण गोविल, लारा दत्ता, काजल अग्रवाल, रकुल प्रीत सिंह, विवेक ओबेरॉय, कुणाल कपूर, शीबा चड्ढा और फैसल मलिक भी महत्वपूर्ण किरदारों में शामिल हैं।

Updated on:
28 Nov 2026, 11:50 AM IST
Published on:
Also Read
View All