मनोरंजन

‘शार्क टैंक इंडिया’ की नमिता थापर को नमाज के फायदे बताने पर पड़ी गालियां, अब ट्रोलर्स को दिया जवाब, बोलीं- अब चुप क्यों हैं वो लोग

Namita Thapar Trolled: शार्क टैंक इंडिया की नमिता थापर को हाल ही में काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है। बस इसी को लेकर अब उन्होंने मुंहतोड़ जवाब दिया है। क्या है पूरा मामला. चलिए जानते हैं।

2 min read
Apr 20, 2026
Namita Thapar Trolled (सोर्स- एक्स)

Namita Thapar Trolled: 'शार्क टैंक इंडिया' की शार्क नमिता थापर इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का केंद्र बनी हुई हैं। नमाज के हेल्थ बेनिफिट्स पर एक वीडियो शेयर करने के बाद उन्हें लगातार ट्रोलिंग और आपत्तिजनक टिप्पणियों का सामना करना पड़ रहा है। अब उन्होंने सामने आकर न सिर्फ ट्रोलर्स को जवाब दिया है, बल्कि महिलाओं के सम्मान पर भी खुलकर अपनी बात रखी है।

नमाज के फायदे बताना पड़ा भारी (Namita Thapar Trolled)

दरअसल, कुछ समय पहले नमिता थापर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें उन्होंने नमाज को शरीर और मानसिक स्वास्थ्य के लिए लाभकारी बताया था। हेल्थकेयर प्रोफेशनल होने के नाते उन्होंने बताया कि नमाज के दौरान किए जाने वाले शारीरिक मूवमेंट शरीर की लचीलापन बढ़ाते हैं, जोड़ों और घुटनों के लिए फायदेमंद होते हैं और ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाते हैं।

उन्होंने ये भी कहा कि नमाज में शामिल कुछ मुद्राएं, खासकर वज्रआसन जैसी स्थिति, पाचन तंत्र को मजबूत करने में मदद करती है और मानसिक रूप से भी शांति प्रदान करती है। लेकिन उनके इस बयान के बाद सोशल मीडिया के एक वर्ग ने तीखी प्रतिक्रिया दी।

काफी दिनों से जारी है ट्रोलिंग (Namita Thapar Trolled)

नमिता थापर ने हाल ही में एक वीडियो जारी कर बताया कि पिछले तीन हफ्तों से उन्हें लगातार अपमानजनक शब्दों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि सिर्फ उन्हें ही नहीं, बल्कि उनकी मां को भी गलत तरीके से निशाना बनाया गया।

उन्होंने साफ कहा कि उन्होंने पहले भी कई बार हिंदू परंपराओं और योग से जुड़े स्वास्थ्य लाभों पर वीडियो बनाए हैं, लेकिन तब किसी ने आपत्ति नहीं जताई। ऐसे में सिर्फ नमाज़ के फायदे बताने पर इस तरह की प्रतिक्रिया मिलना उन्हें हैरान करता है।

‘धर्म का मतलब सम्मान होना चाहिए’

नमिता थापर ने वीडियो शेयर करते हुए बताया कि उन्हें बचपन से सिखाया गया है कि धर्म का अर्थ सम्मान होता है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब महिलाओं के साथ इस तरह का व्यवहार होता है, तब समाज चुप क्यों रहता है।

उन्होंने ये भी कहा कि पिछले कुछ सालों में सार्वजनिक जीवन में आने के बाद उन्हें ट्रोलिंग का अनुभव हो चुका है, लेकिन इस बार मामला उनकी मां तक पहुंच गया, जो उनके लिए बेहद दुखद था। इसके बावजूद उन्होंने स्पष्ट किया कि वह अब चुप रहने के बजाय अपनी आवाज उठाना जरूरी समझती हैं।

इंसानियत का पाठ पढ़ाया

अपने वीडियो में नमिता थापर ने लोगों से अपील की कि किसी भी गलत चीज के खिलाफ आवाज उठाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि समाज में अगर किसी के साथ अन्याय होता है, तो हर नागरिक का कर्तव्य है कि वह उसका विरोध करे।

उन्होंने ये भी कहा कि धार्मिक विविधता भारत की ताकत है और इसे सम्मान के साथ स्वीकार करना चाहिए। अपने संदेश के अंत में उन्होंने लोगों को सकारात्मक सोच अपनाने की सलाह देते हुए देश के प्रति जिम्मेदारी निभाने की बात कही।

Published on:
20 Apr 2026 12:59 pm
Also Read
View All