मनोरंजन

नवजोत सिंह सिद्धू को पंजाब सरकार से मिली हरी झंडी, कॉमेडी शो में करते रहेंगे काम

मुख्यमंत्री ने पुष्टि की है कि इस मुद्दे पर उनको महाधिवक्ता की रिपोर्ट मिल गई है। अब सिद्धू के शो को जारी रखने में कोई बाधा नहीं है। महाधिवक्ता के अनुसार सिद्धू के टीवी में काम करने से किसी प्रकार की वैधानिक समस्या नहीं है। बशर्ते यह उनकी आय का मुख्य स्त्रोत हो।
less than 1 minute read
• •
Updated: 24 Mar 2017, 11:19 AM IST
Feature image

पंजाब सरकार में संस्कृति मंत्री बने नवजोत सिंह सिद्धू को पंजाब सरकार से हरी झंडी मिल गई है। पंजाब के अधिवक्ता अतुल नंदा के अनुसार राज्य सरकार में मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू को कॉमेडी शो में काम करने की इजाजत मिल गई है। जी हां, अब सिद्दू द कपिल शर्मा शो में काम करना जारी रख सकते है।


मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के मीडिया सलाहकार रवीन ठकराल ने बताया, मुख्यमंत्री ने पुष्टि की है कि इस मुद्दे पर उनको महाधिवक्ता की रिपोर्ट मिल गई है। अब सिद्धू के शो को जारी रखने में कोई बाधा नहीं है और ना ही उनके संस्कृति विभाग में परिवर्तन की आवश्यकता है। इसमें हितों का टकराव भी नहीं है।

उन्होंने कहा कि महाधिवक्ता की राय में इस मामले में भारतीय संविधान, लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम,1951 या आचार संहिता का कोई उल्लंघन नहीं हो रहा है। महाधिवक्ता के अनुसार सिद्धू के टीवी में काम करने से किसी प्रकार की वैधानिक समस्या नहीं है।

इससे पहले पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने गुरुवार को कहा कि उनकी कैबिनेट के सहकर्मी नवजोत सिंह सिद्धू को टीवी कार्यक्रम में काम करने की इजाजत मिलनी चाहिए। बशर्ते यह उनकी आय का मुख्य स्त्रोत हो। मुख्यमंत्री ने कहा कि वह व्यक्तिगत रुप से नहीं जानते कि हितों का टकराव है जैसा कि भारत के अटॉर्नी जनरल ने कहा है। इससे पहले अमरिंदर ने कहा था कि सिद्धू के टीवी पर आते रहने से उन्हें कोई ऐतराज नहीं है लेकिन यदि उनके हितों का टकराव हो रहा है तो वह उनके मंत्रालय में बदलाव कर देंगे।

Published on: