मनोरंजन

नयनतारा की ‘Mookuthi Amman 2’ में AI के इस्तेमाल पर मचा बवाल, निर्देशक सुंदर सी ने तोड़ी चुप्पी, बताई पूरी सच्चाई!

Mookuthi Amman 2 AI controversy: नयनतारा की 'मूकुथी अम्मन 2' में AI के बड़े पैमाने पर इस्तेमाल के दावों पर निर्देशक सुंदर सी ने जवाब दिया है। जानिए 3000 CGI शॉट्स में कितने में AI का यूज हुआ।
2 min read
• •
Updated: 1 Nov 2026, 12:03 PM IST
Mookuthi Amman 2 AI controversy
नयनतारा की 'मूकुथी अम्मन 2' (सोर्स: X-@Trendswoodcom/@TamilDelight)

Nayanthara Upcoming Movie: नयनतारा की फिल्म 'मूकुथी अम्मन 2' (Mookuthi Amman 2) का ट्रेलर रिलीज होते ही इसके विजुअल इफेक्ट्स और CGI को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा शुरू हो गई। कुछ लोगों ने दावा किया कि फिल्म में CGI की जगह बड़े पैमाने पर AI का यूज किया है। अब फिल्म के निर्देशक सुंदर सी ने इन दावों पर चुप्पी तोड़ते हुए साफ किया है कि फिल्म में AI का इस्तेमाल कितना हुआ है। उनके मुताबिक, फिल्म के करीब 3000 CGI शॉट्स में से सिर्फ 15 में AI का इस्तेमाल किया गया है।

AI के इस्तेमाल पर क्या बोले निर्देशक सुंदर सी

चेन्नई में आयोजित फिल्म के प्री-रिलीज इवेंट में सुंदर सी ने अपनी पूरी टीम की मेहनत की सराहना की। उन्होंने खास तौर पर CGI टीम का जिक्र करते हुए बताया कि करीब 400 कलाकारों वाली इस टीम ने डेढ़ साल से ज्यादा समय तक दिन-रात काम किया है।

निर्देशक ने कहा कि बिना पूरी जानकारी के फिल्म में AI के इस्तेमाल को लेकर तरह-तरह की बातें कही जा रही हैं, जो उन्हें दुख पहुंचाती हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि फिल्म के हर फ्रेम पर तमिलनाडु के तकनीशियनों ने काम किया है। अगर दर्शकों को CGI पसंद आया है, तो उन्हें उन कलाकारों और टेक्नोलॉजी की मेहनत की तारीफ करनी चाहिए।

3000 CGI शॉट्स में सिर्फ 15 में हुआ AI का इस्तेमाल

सुंदर सी ने फिल्म में AI के इस्तेमाल का आंकड़ा भी साझा किया। उन्होंने बताया कि 'मूकुथी अम्मन 2' में करीब 3000 ऐसे शॉट्स हैं, जिनमें CGI की जरूरत पड़ी। इनमें से सिर्फ 15 शॉट्स में AI का इस्तेमाल किया गया है। यानी फिल्म के विजुअल इफेक्ट्स का ज्यादातर काम पारंपरिक CGI तकनीक के जरिए किया है।

उन्होंने ये भी कहा कि आने वाले समय में AI का इस्तेमाल सिर्फ ग्राफिक्स तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि कई दूसरे क्षेत्रों में भी इसका प्रभाव देखने को मिलेगा।

नयनतारा देवी तो रेजिना कैसेंड्रा बनेंगी विलेन

'मूकुथी अम्मन 2' में सुंदर सी ने आरजे बालाजी की जगह निर्देशन की कमान संभाली है। फिल्म की शूटिंग पिछले साल शुरू हुई थी। इसमें नयनतारा एक बार फिर देवी के किरदार में नजर आएंगी। इसके अलावा वह फिल्म में एक पुलिस अधिकारी की भूमिका भी निभा रही हैं।

वहीं, रेजिना कैसेंड्रा और दुनिया विजय फिल्म में विलेन के किरदार निभा रहे हैं। इनके अलावा उर्वशी, योगी बाबू, अभिनय, रामचंद्र राजू (गरुड़ राम), मैना नंदिनी और सिंगमपुली भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

कब रिलीज होगी 'मूकुथी अम्मन 2'?

'मूकुथी अम्मन 2' (Mookuthi Amman 2) सिनेमाघरों में 6 नवंबर को रिलीज होगी। वहीं, दर्शकों के लिए 5 नवंबर को कुछ चुनिंदा सिनेमाघरों में पेड प्रीमियर भी रखे गए हैं। फिल्म के ट्रेलर के बाद से ही इसके विजुअल इफेक्ट्स को लेकर चर्चा है। ऐसे में अब निर्देशक का ये बयान AI के इस्तेमाल को लेकर उठ रहे सवालों के बीच आया है।

Updated on:
1 Nov 2026, 12:03 PM IST
Published on: