Neeraj Chopra-Harnaaz Sandhu की तस्वीरों को कुछ दिनों से शेयर किया जा रहा है। दो तस्वीरों को एक साथ जोड़ कर मीम बनाया जा रहा है। जिसमें एक तरफ नीरज चोपड़ा भारत की जर्सी पहने दिख रहे है और साथ ही हाथ में गोल्ड मेडल लिए दिख रहे है। वहीं दूसरी और पींक में हरनाज कौर संधू अपने इंडिया वाले सैश को डाले स्विमवियर में खड़ी है। मीम पेज ने इस तस्वीर का मीम बनाने के बाद इस मीम को कैपसन दिया, लड़के कैसे सोचते है कि वो देश का नाम रोशन करवा सकते हैं। और लड़किया कैसे सोचती है ।

पंजाब की हरनाज कौर ने देश का नाम ऊंचा कर दिया मिस यूनिवर्स 2021 प्रतियोगिता को जीतकर। 21 साल के बाद भारत को मिस यूनिवर्स का ताज मिला है। जो की काफी लंबा समया होता है। भारत इस बात से काफी खुश है तो वही कुछ लोग ऐसे भी है जो की महिलाओं की तरक्की से आज भी जलते है या फिर खुश नहीं होते है। ट्विटर पर एक एसे ही मीम पेज ने हरनाज कौर की तुलना नीरज चोपड़ा से करते हुए हरनाज कौर का मजाक बनाया है और कहा- '' लड़के कैसे सोचते है कि वो देश का नाम रोशन करवा सकते हैं। और लड़किया कैसे सोचती है''।
मीम पेज ने तुलना की हरनाज कौर और नीरज चोपड़ा की
पंजाब की हरनाज कौर ने देश का नाम ऊंचा कर दिया मिस यूनिवर्स 2021 प्रतियोगिता को जीतकर। मीम पेज ने दो तस्वीरों को एक साथ जोड़ कर मीम बनाया जा रहा है। जो की सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा वायरल हो रहा है। अब मीम पेज को काफी खरी- खरी सुनना पड़ रहा है। लोग मीम पेज को काफी ज्यादा सुना रहे है। एक ट्विटर यूजर ने पोस्ट पर जवाब दिया की '' तुम तो दोनो ही नहीं कर सकते'' एक ट्विटर यूजर ने पोस्ट पर जवाब दिया की क्या तुमने आज तक अपने माता पिता को खुश करने के लिए कभी कुछ किया है। एक ट्विटर यूजर ने पोस्ट पर जवाब दिया की- अगर असली मर्द दुनिया के ऐसे गर्व महसूस करवाते है, और कुछ बेकार लड़किया ऐसे कपड़े पहन कर गर्व दिलाती है ।