
OTT Releases This Week : ओटीटी (OTT) प्रेमियों के लिए ये वीकेंड बेहद खास होने वाला है। 19 नवंबर से 22 नवंबर के बीच नेटफ्लिक्स (Netflix), अमेजन प्राइम वीडियो (Amazon Prime Video), JioHotstar और ZEE5 समेत कई डिजिटल प्लेटफॉर्म पर हिंदी, साउथ और अंतरराष्ट्रीय भाषाओं की नई फिल्में और वेब सीरीज दस्तक दे रही हैं। बता दें, कॉमेडी और ड्रामा से लेकर फैंटेसी और जबरदस्त सस्पेंस-थ्रिलर तक, इस हफ्ते दर्शकों के पास देखने के लिए कई दिलचस्प विकल्प मौजूद हैं।
इस हफ्ते की शुरुआत 19 नवंबर से हो रही है, जब फेमस कंटेंट क्रिएटर और एक्टर भुवन बाम अपने चर्चित शो 'ढिंढोरा सीजन 2' (Dhindora Season 2) के साथ नेटफ्लिक्स पर वापसी कर रहे हैं। इसके अलावा इसी प्लेटफॉर्म पर 'द अल्ट्रिस्ट्स' (The Altruists) भी स्ट्रीम की जा रही है, जो दर्शकों को एक अलग तरह का कंटेंट अनुभव देगी।
शुक्रवार, 20 नवंबर को OTT प्लेटफॉर्म पर कई बड़े प्रोजेक्ट्स एक साथ रिलीज हो रहे हैं। अमेजन प्राइम वीडियो पर हिंदी फैंटेसी और थ्रिलर फिल्म 'द वान: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट' (The Vvaan: Force of the Forrest) दस्तक दे रही है। इसके साथ ही इसी प्लेटफॉर्म पर 'परफेक्ट लायर्स' (Perfect Lawyers) भी रिलीज होगी।
वहीं, जी5 पर 20 नवंबर को 'तीन तिगड़ा' रिलीज की जा रही है, जबकि नेटफ्लिक्स पर 'द ब्लू रोड' (The Blue Road) स्ट्रीम होगी। इसी दिन गॉडजिला फ्रेंचाइजी की अगली फिल्म 'गॉडजिला माइनस जीरो' (Godzilla Minus Zero) भी दर्शकों के बीच आ रही है, हालांकि इसके स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म की जानकारी अभी साफ नहीं है।
19 से 22 नवंबर के इस ओटीटी स्लेट में कई अन्य प्रमुख नाम भी शामिल हैं, जिनमें 'ओम चैप्टर 1' (Om Chapter 1) दर्शकों का ध्यान खींच रही है।
इसके अलावा अमित साध, ईशा देओल और तिग्मांशु धूलिया जैसे दमदार कलाकारों से सजी 'प्रताप' (Pratap) और जैकी श्रॉफ व शरद केलकर की 'काली खेती' (Kaali Kheti) भी इस हफ्ते रिलीज होने वाली प्रमुख पेशकशों में शामिल हैं। हालांकि, इन प्रोजेक्ट्स की सटीक रिलीज तारीख और प्लेटफॉर्म को लेकर आधिकारिक विवरण अभी स्पष्ट नहीं हैं।