19 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Entertainment / ‘रवि भाई, मुझे 1 लाख रुपये चाहिए’, मनोज तिवारी की डिमांड सुनकर रवि किशन ने नहीं उठाया फोन, फिर हुआ ये!

‘रवि भाई, मुझे 1 लाख रुपये चाहिए’, मनोज तिवारी की डिमांड सुनकर रवि किशन ने नहीं उठाया फोन, फिर हुआ ये!

Manoj Tiwari Ravi Kishan 1 Lakh Rupees: 'धमाल विद पति-पत्नी और पंगा' के वीकेंड एपिसोड में मनोज तिवारी ने रवि किशन से वीडियो कॉल पर 1 लाख रुपये मांगे। जानें क्या हुआ इस मजेदार टास्क में।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Shiwani Mishra

•

Updated: 19 Nov 2026, 4:02 PM IST

Dhamal With Pati Patni Aur Panga

मनोज तिवारी ने रवि किशन से मांगे 1 लाख रुपये (सोर्स: x-@PATIPATNIPANGA)

Manoj Tiwari Ravi Kishan Video Call: कलर्स के रियलिटी शो 'धमाल विद पति-पत्नी और पंगा - जोड़ियों का रियलिटी चेक' के आगामी वीकेंड एपिसोड में भोजपुरी सिनेमा के दो बड़े सितारे मनोज तिवारी और रवि किशन एक मजेदार ट्विस्ट के साथ नजर आने वाले हैं। शो में मनोज तिवारी को एक दिलचस्प टास्क दिया गया, जिसके तहत उन्हें रवि किशन को वीडियो कॉल करके 1 लाख रुपये मांगने थे। शुरुआत में रवि किशन ने कॉल नहीं उठाया, लेकिन बाद में वीडियो कॉल पर हुई बातचीत ने इस चुनौती को और भी रोमांचक बना दिया।

1 लाख रुपये वाले टास्क में आया नया मोड़

शो के दौरान मनोज तिवारी को दी गई चुनौती के मुताबिक, उन्हें रवि किशन से वीडियो कॉल पर 1 लाख रुपये की डिमांड करनी थी। पहले प्रयास में रवि किशन ने फोन रिसीव नहीं किया, जिससे यह टास्क अधूरा रह गया।

हालांकि, मनोज तिवारी ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि रवि किशन के साथ उनके लंबे समय से मजेदार और हंसी-मजाक भरे रिश्ते रहे हैं। उन्होंने कहा कि टास्क मिलते ही उन्हें अंदाजा था कि ये काम इतना आसान नहीं होने वाला। शुरुआती झटके के बाद जब दोनों की वीडियो कॉल पर बात हुई, तो मामला और अधिक मजेदार हो गया।

क्या रवि किशन देंगे 1 लाख रुपये?

इस पूरे घटनाक्रम के बाद दर्शकों के बीच यह उत्सुकता बढ़ गई है कि क्या रवि किशन वाकई मनोज तिवारी को 1 लाख रुपये देंगे या फिर कोई मजेदार जवाब देकर बात टाल जाएंगे। इस सवाल का जवाब जानने के लिए दर्शकों को 'धमाल विद पति-पत्नी और पंगा' के आने वाले वीकेंड एपिसोड का इंतजार करना होगा।