इन बदलावों के बावजूद फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुनामी लेकर आई है। 5 नवंबर को रिलीज होने के बाद महज 13 दिनों के भीतर 'रामायण' ने दुनिया भर में 1483 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार कर लिया है, जिसमें भारत की 820 करोड़ रुपये से अधिक की नेट कमाई शामिल है। इसके साथ ही ये अब तक की 5वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन गई है। उत्तरी अमेरिका, यूके, आयरलैंड, थाईलैंड, कंबोडिया, इंडोनेशिया और ऑस्ट्रेलिया में शानदार प्रदर्शन के बाद अब इसे जल्द ही अन्य अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी रिलीज किया जाएगा।