19 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Entertainment / सैफ अली खान को मिली जान से मारने की धमकी! बाबा सिद्दीकी हत्याकांड के आरोपी जीशान अख्तर का नाम आया सामने

सैफ अली खान को मिली जान से मारने की धमकी! बाबा सिद्दीकी हत्याकांड के आरोपी जीशान अख्तर का नाम आया सामने

Saif Ali Khan Death Threat: बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान को बाबा सिद्दीकी हत्याकांड के आरोपी जीशान अख्तर के नाम से धमकी मिली है। मुंबई पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Shiwani Mishra

•

Updated: 19 Nov 2026, 1:55 PM IST

Saif Ali Khan

सैफ अली खान को मिली धमकी (IMDb)

Mumbai Police Investigation Threat: बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान को जान से मारने की धमकी मिलने का मामला सामने आया है। खबरों के अनुसार, ये धमकी बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में वांछित आरोपी जीशान अख्तर की ओर से दी गई है। इस मामले के सामने आने के बाद मुंबई पुलिस सतर्क हो गई है और धमकी की सच्चाई की गहन जांच कर रही है।

क्या जीशान अख्तर ने खुद दी धमकी या फिर किसी ने किया नाम का इस्तेमाल

मुंबई पुलिस के मुताबिक, जांच एजेंसियां इस बात का पता लगाने में जुटी हैं कि ये धमकी वाकई जीशान अख्तर की तरफ से ही आई है या फिर कोई अज्ञात व्यक्ति उसके नाम का इस्तेमाल कर दहशत फैलाने की कोशिश कर रहा है। पुलिस हर पहलू से मामले की तफ्तीश कर रही है।

पहले तुषार कपूर और आयुष्मान खुराना को भी मिल चुकी हैं धमकियां

बता दें, पुलिस अधिकारियों ने इस मामले के संदर्भ में बताया कि इससे पहले बॉलीवुड एक्टर अमिताब बच्चन, तुषार कपूर और आयुष्मान खुराना को भी इसी तरह की धमकियां मिल चुकी हैं। उस मामले की जांच करते हुए पुलिस ने बेंगलुरु के रहने वाले 30 वर्षीय आईआईटी (IIT) ग्रेजुएट वैभव मिश्रा को गिरफ्तार किया था। जांच में खुलासा हुआ था कि वैभव मिश्रा ने कथित तौर पर धमकियां देने के लिए AI तकनीक का इस्तेमाल किया था। हालांकि, पुलिस अधिकारी ने यह भी स्पष्ट किया कि गिरफ्तार किए गए वैभव मिश्रा का किसी भी आपराधिक गिरोह से कोई संबंध नहीं था।

इससे पहले 18 अक्टूबर की शाम मुंबई के जुहू इलाके में टाइगर श्रॉफ की कार पर भी फायरिंग की घटना सामने आई थी। कथित तौर पर मोटरसाइकिल सवार दो हमलावरों ने कार पर गोलियां चलाईं और मौके से फरार हो गए। इस घटना में टाइगर बाल-बाल बच गए थे, जबकि उनके ड्राइवर और एक अन्य व्यक्ति के घायल होने की खबर आई थी। अब सैफ अली खान (Saif Ali Khan) को जान से मारने की धमकी मिलने से एक बार फिर बॉलीवुड सितारों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठने लगे हैं। इन घटनाओं ने फिल्म इंडस्ट्री में चिंता बढ़ा दी है।