19 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Entertainment / ‘एक्स का नाम सुनते ही बदल गए अनन्या के तेवर’ करण जौहर ने एक्ट्रेस की लव लाइफ पर खोला पुराना चैप्टर, नाम सुनते ही दिया ऐसा रिएक्शन!

‘एक्स का नाम सुनते ही बदल गए अनन्या के तेवर’ करण जौहर ने एक्ट्रेस की लव लाइफ पर खोला पुराना चैप्टर, नाम सुनते ही दिया ऐसा रिएक्शन!

Ananya Panday Ishaan Khatter Koffee With Karan 9: 'कॉफी विद करण 9' के फोन राउंड में अनन्या पांडे ने ईशान खट्टर को कॉल किया। प्रैंक के दौरान ईशान ने उनकी एक्टिंग पकड़ ली।
1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Shiwani Mishra

•

Updated: 19 Nov 2026, 3:10 PM IST

Koffee With Karan Season 9

अनन्या पांडे ने ईशान खट्टर को लगाई कॉल (सोर्स: x-@pinkvilla/@Ananya_Universe)

Koffee With Karan 9 Viral Video : 'कॉफी विद करण' सीजन 9 के हालिया एपिसोड में सेलिब्रिटीज को फोन लगाने वाले गेम राउंड के दौरान अनन्या पांडे और ईशान खट्टर की मजेदार बातचीत का एक वीडियो सामने आया है। इस क्लिप में अनन्या ईशान को कॉल करके माफी मांगने का नाटक करती हैं, लेकिन ईशान तुरंत उनकी एक्टिंग पकड़ लेते हैं। दरअसल, बाद में करण जौहर की दखल के बाद ईशान तय लाइन बोलते हैं और अनन्या को इस राउंड के 5 पॉइंट्स मिल जाते हैं।

प्रैंक कॉल में ही पकड़ी गईं अनन्या पांडे

वायरल वीडियो क्लिप के मुताबिक, 'कॉफी विद करण' के गेम राउंड में अनन्या पांडे को फोन पर किसी से "हे करण, इट्स मी" बुलवाना था। अनन्या ने ईशान खट्टर को कॉल लगाया और उनसे माफी मांगने का नाटक शुरू करते हुए कहा कि वह कुछ गलत कर बैठी हैं और ईशान उनसे नाराज होने वाले हैं।

हालांकि, अनन्या का ये नाटक ज्यादा देर नहीं चल सका और ईशान खट्टर ने तुरंत उनकी एक्टिंग पकड़ ली। ईशान ने मजाकिया अंदाज में कहा कि यह कैसी खराब परफॉर्मेंस है और अनन्या ने उन्हें एक्सपोज कर दिया है।

करण जौहर की एंट्री और अनन्या को मिले 5 पॉइंट्स

इसके बाद होस्ट करण जौहर बातचीत में शामिल होते हैं और ईशान को बताते हैं कि वह शो में हैं और उन्हें बस "हे करण, इट्स मी" बोलना है, ताकि अनन्या को पॉइंट मिल सकें। ईशान एक बार फिर अनन्या की एक्टिंग पर चुटकी लेते हैं, जिस पर अनन्या हंसते हुए कहती हैं कि वह चंकी पांडे की बेटी हैं।

आखिरकार ईशान सही लाइन बोल देते हैं, जिससे अनन्या पांडे को इस राउंड के 5 पॉइंट्स मिल जाते हैं। वीडियो के अंत में ईशान दूसरी कंटेस्टेंट अनन्या बिड़ला को भी जीत के लिए शुभकामनाएं देते नजर आते हैं।