19 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Entertainment / रणबीर कपूर की ‘रामायण’ के तीसरे पार्ट पर आया बड़ा अपडेट, अजिंक्य देव बोले- ‘तीन नहीं, इसे 5 भागों में बनाना चाहिए’

रणबीर कपूर की ‘रामायण’ के तीसरे पार्ट पर आया बड़ा अपडेट, अजिंक्य देव बोले- ‘तीन नहीं, इसे 5 भागों में बनाना चाहिए’

Ramayana Part 3 Ajinkya Deo: 'रामायण' में विश्वामित्र का किरदार निभा रहे अजिंक्य देव ने तीसरे भाग पर प्रतिक्रिया दी और कहा कि इसे तीन के बजाय पांच भागों में बनाया जाना चाहिए।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Shiwani Mishra

•

Updated: 19 Nov 2026, 4:42 PM IST

Ramayana Movie

अजिंक्य देव ने बताया कब तक चलेगी शूटिंग (सोर्स: x-@pinkvilla)

Ajinkya Deo Vishwamitra Ramayana: नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी फिल्म 'रामायण' में महर्षि विश्वामित्र की भूमिका निभा रहे अभिनेता अजिंक्य देव ने इस फ्रेंचाइजी के और विस्तार को लेकर अपनी राय रखी है। उन्होंने साफ किया कि उन्हें तीसरे भाग के बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं है, लेकिन यदि मेकर्स इसे तीन के बजाय पांच भागों में बनाते हैं तो उन्हें बेहद खुशी होगी।

तीसरे भाग पर अजिंक्य देव की प्रतिक्रिया

'इंडिया टीवी' से बातचीत में अजिंक्य देव ने कहा कि उन्होंने 'रामायण' के तीसरे भाग को लेकर अभी तक कुछ नहीं सुना है, इसलिए वे इस पर कोई टिप्पणी नहीं करेंगे। हालांकि, उन्होंने कहा कि यदि मेकर्स की ओर से ऐसी कोई योजना है तो यह अच्छी बात है, क्योंकि इससे उन्हें अपना किरदार और बड़ा करने का मौका मिल सकता है। उन्होंने सवालिया अंदाज में कहा कि इसे केवल तीन भागों तक ही क्यों सीमित रखा जाए, बल्कि पांच भागों में बनाया जाना चाहिए। अभिनेता ने इस प्रोजेक्ट के साथ अधिक से अधिक हिस्सों तक जुड़े रहने की इच्छा भी जताई।

दूसरे भाग की शूटिंग और सनी देओल की एंट्री

'रामायण' के दूसरे भाग पर अपडेट देते हुए अजिंक्य देव ने बताया कि फिल्म का एक बड़ा हिस्सा पहले ही शूट हो चुका है और बाकी की शूटिंग जारी है। उनके मुताबिक, ये हिस्सा पहले भाग के मुकाबले कहीं अधिक बड़े लेवल पर तैयार किया जा रहा है।

सीक्वल को लेकर उन्होंने बताया कि दूसरे भाग का सबसे बड़ा आकर्षण हनुमान जी का किरदार होगा, जिसे सनी देओल निभा रहे हैं। अजिंक्य ने कहा कि अगला भाग बेहद जबरदस्त होने वाला है और पहले से और भी बड़ा अनुभव देगा।

बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन और 2028 की रिलीज

रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश अभिनीत नितेश तिवारी की 'रामायण: भाग 1' दिवाली से ठीक पहले 5 नवंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। खबरों के अनुसार, पहले भाग ने दुनिया भर में लगभग 1500 करोड़ रुपये की कमाई की है। वहीं, फिल्म का दूसरा भाग फिलहाल 2028 में सिनेमाघरों में आने की तैयारी में है।