
तारक का मेहता का उल्टा चश्मा नए रिकॉर्ड्स बनाते जा रहा है। बता दें इस शो का नाम सबसे ज्यादा एपिसोड बनाने वाले शो के तौर पर दर्ज हो चुका है। कई सालों से ये शो लगातार लोगों का मनोरंजन कर रहा है।
बात करे टीआरपी की तो इस शो की टीआरपी ने कई पापुलर शोज को पीछे छोड़ा है। फैमिली शो होने के चलते ये काफी पापुलर है। इस शो का हर किरदार काफी पॉपुलर है, फिर चाहे वो बाल कलाकार ही क्यों न हो।
आज हम बात कर रहे हैं शो में सोनू का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस निधि भानुशाली की। बता दें कि शो में काम करने वाले अन्य किसी भी कलाकार की तरह निधि की भी काफी फैन फॉलोइंग है। सोशल प्लेटफॉर्म पर भी निधि काफी एक्टिव रहती हैं।
बात करें इंस्टा की तो यहां पर भी निधि शो में अपने करेक्टर से एकदम अलग काफी बोल्ड अवतार में नजर आती हैं। अब निधि ने अपने फैंस के लिए काफी बोल्ड तस्वीर शेयर की है, जिसके बाद से वो काफी वायरल हो रही है। बता दें कि निधि ने ब्रा में एक तस्वीर पोस्ट की है। इसमें उन्होंने अपने बालों को खुला रखने के साथ नोज रिंग भी पहनी है।
इस पोस्ट के बाद से ही लोगों के कमेंट्स आना शुरू हो गए हैं। हालांकि ये पहला मौका नहीं है जब उन्होंने अपना बोल्ड अवतार दिखाया है, इसके पहले भी वो काफी ग्लैमरस फोटो अपने फैंस के लिए पोस्ट कर चुकी हैं।