मनोरंजन

Independence Day Spl: बॉलीवुड की इन 5 फिल्मों को देखकर आपकी देशभक्ति जाग जाएगी

बॉलीवुड में हर तरह की फिल्में बनाई जाती रही हैं। लेकिन आजादी व देशभक्ति ऐसे विषय हैं, जो हमेशा से ही बॉलीवुड के पसंदीदा रहे हैं।

2 min read
Aug 11, 2018
lagaan

यूं तो बॉलीवुड में हर तरह की फिल्में बनाई जाती रही हैं। लेकिन आजादी व देशभक्ति ऐसे विषय हैं, जो हमेशा से ही बॉलीवुड के पसंदीदा रहे हैं। इसकी वजह है कि ऐसी फिल्में लोगों के मन में देशभक्ति पैदा करती है। साथ में यह अपनी लागत भी आसानी से वसूल लेती हैं। इन फिल्मों को न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी दर्शक पसंद करते रहे हैं। इस साल आजादी के जश्न पर हम आपको बता रहे हैं 5 ऐसी फिल्मों के बारे में जिन्हें आज भी अगर देखा जाए तो मन में देशभक्ति उबाल मारती है और दर्शक जोश से भर उठता है।

'द लेजेंड ऑफ भगत सिंह'
शहीद भगत सिंह पर काफी फिल्में बनी है। वह इसलिए क्योंकि भगत सिंह भारतीय आजादी के पसंदीदा सिपाही रहे हैं। उनको लेकर आज भी लोगों की आंखें भर आती है। ऐसे में साल 2002 में आई निर्देशक राजकुमार संतोषी की फिल्‍म 'द लेजेंड ऑफ भगत सिंह' ने आज भी लोगों के दिलों में अपनी जगह बना रखी है। बता दें कि इसमें एक्टर अजय देवगन भगत सिंह के किरदार में नजर आए थे।

'बॉर्डर'
डयरेक्टर अनिल शर्मा के निर्देशन में बनी फिल्म 'बॉर्डर' साल 2001 में सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी। यह फिल्म 1971 में हुए भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान राजस्थान में लड़ी गई लड़ाई पर आधारित थी। यह मूवी मल्टीस्टारर मूवी थी। फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे पंजाब रेजिमेंट के जवानों ने मेजर कुलदीप सिंह चांदपुरी के नेतृत्व में पाकिस्तानी सेना की पूरी टैंक रेजिमेंट के खिलाफ अपनी पोस्ट को बचाए रखा था।

'शहीद'
साल1965 में आई फिल्म 'शहीद' भगत सिंह के जीवन पर आधारित थी। इसमें भगत सिंह की भूमिका में मनोज कुमार नजर आए थे। प्रेम चोपड़ा शहीद सुखदेव सिंह की भूमिका अदा कर रहे थे। फिल्म 'शहीद' को 13वां राष्ट्रीय सर्वश्रेष्ठ फिल्‍म अवॉर्ड से नावाजा गया था।

'लगान'
सुपरहिट फिल्म 'लगान' आज भी लोगों के दिलों में ताजा हैं। अंग्रेजों के खिलाफ आवाज बुलंद करने और देशभक्ति से भरपूर फिल्म 'लगान' को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। यह फिल्म डायरेक्टर आशुतोष गोवारिकर के निर्देशन में बनाई गई थी। इसमें आमिर खान, ग्रेसी सिंह और पॉल ब्लैकथॉर्न जैसे कई कलाकार थे। यह मूवी ऑस्कर अवॉर्ड के लिए भी नॉमिनेट की गई थी।

'हकीकत'
भारत-चीन युद्ध पर आधारित फिल्म 'हकीकत' का हिन्दी-चीनी भाई-भाई नारा देशभर में खूब मशहूर हुआ था। आज भी यह नारा लोग अपनी जुबान पर इस्तेमाल करते हैं। फिल्म 'हकीकत' का निर्देशन चेतन आनंद ने किया था। इसमें भी देशभक्ति का जबरदस्त डोज है।

Published on:
11 Aug 2018 06:43 pm
Also Read
View All