27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘हम दोनों अपनी जिंदगी में खुश हैं’, रश्मिका मंदाना के साथ रिश्ते पर ट्रोल करने वालों को विजय का जवाब

Vijay Deverakonda Rashmika Mandanna Trolling: आज यानी सोमवार (26 अक्टूबर) को रश्मिका मंदाना द्वारा सोशल मीडिया पर मिल रही आलोचनाओं का जवाब देने के बाद, विजय देवरकोंडा ने भी अपनी पत्नी के साथ फोटोज और एक वीडियो शेयर कर अपना अपनी प्रतिक्रिया दी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Rashi Sharma

•

Updated: 26 Oct 2026, 3:59 PM IST

Vijay Deverakonda Rashmika Mandanna Trolling

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदना की फोटोज। (फोटो सोर्स: instagram- @thedeverakonda)

Vijay Deverakonda Rashmika Mandanna Trolling: करण जौहर के शो 'कॉफी विद करण' सीजन 9 में नजर आने के बाद, विजय देवरकोंडा ने उन सोशल मीडिया यूजर्स को करारा जवाब दिया जो उनकी और उनकी पत्नी, एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना की आलोचना कर रहे थे। एक्टर ने इंस्टाग्राम पर रश्मिका के साथ एक रोमांटिक पोस्ट शेयर किया। इसमें उन्होंने बताया कि वे दोनों साथ में खुश हैं और उन्हें ट्रोल करने वालों के लिए कड़े शब्दों का इस्तेमाल किया।

इस पॉपुलर टॉक शो में दोनों ने अपने रिश्ते, शादी और प्रोफेशनल काम के बारे में बात की। हालांकि, उनकी कुछ बातों ने ऑनलाइन बहस छेड़ दी। दर्शकों ने विजय पर घमंडी होने और रश्मिका के लिए अपमानजनक व्यवहार दिखाने का आरोप लगाया। कई यूजर्स ने तो उन्हें 'रेड फ्लैग' तक कह दिया, क्योंकि विजय ने बताया था कि रश्मिका को उनसे शादी के लिए '100 बार' पूछना पड़ा था।

विजय ने रश्मिका के साथ फोटोज और एक वीडियो शेयर करके आलोचनाओं पर दिया रिएक्शन

रश्मिका द्वारा आलोचनाओं का जवाब देने और सफाई पेश करने के बाद, विजय ने भी अपनी पत्नी के साथ तस्वीरें और एक वीडियो शेयर करके इस आलोचना पर अपनी प्रतिक्रिया दी।

उन्होंने लिखा, "मेरी सबसे अच्छी दोस्त, मेरी पत्नी, मेरी जीवनसंगिनी। मेरी जिंदगी के सबसे खूबसूरत हिस्सों में से एक, जिसे मैंने बिल्कुल सही चुना है, जो लोग हमारी चिंता कर रहे हैं, उन्हें बता दूं कि हम दोनों बहुत खुश हैं। मैं खुद को खुशनसीब मानता हूं। अगर पूरी दुनिया एक तरफ हो और हम दोनों दूसरी तरफ - तो ऐसा ही सही।"

विजय ने अपनी पोस्ट में क्या लिखा?

एक्टर यहीं नहीं रुके, उन्होंने आगे लिखा, "जो लोग प्यार और खुशी-खुशी जीने की सादगी का जश्न मनाते हैं, उन्हें ढेर सारा प्यार। और बाकी लोग - बिना किसी सम्मान या लिहाज के - भाड़ में जाएं। :) देवरकोंडा विजय साईं।" विजय द्वारा शेयर की गई तस्वीरों में से एक में रश्मिका उन्हें किस करती हुई नजर आ रही हैं।

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी

बता दें कि विजय और रश्मिका ने 26 फरवरी को उदयपुर के 'ITC मेमेंटोस' में एक प्राइवेट फंक्शन में शादी की, जिसमें उनके करीबी दोस्त और परिवार के सदस्य शामिल हुए। कपल ने 22 फरवरी, 2026 को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज के जरिए ऑफिशियली अपनी शादी की घोषणा की। उन्होंने इसे 'द वेडिंग ऑफ विरोश' (The Wedding of VIROSH) नाम दिया - एक ऐसा नाम जो उनके प्रशंसकों ने रखा था।

2018 में फिल्म 'गीता गोविंदम' में दोनों के एक साथ काम करने के बाद से ही उनके रिश्ते को लेकर अटकलें शुरू हो गई थीं। इसके बाद, 2019 में वे 'डियर कॉमरेड' फिल्म में फिर से एक साथ नजर आए। पिछले कुछ वर्षों में, उनके सार्वजनिक रूप से एक साथ दिखने, सोशल मीडिया पोस्ट और साक्षात्कारों के दौरान दिए गए इशारों के आधार पर, प्रशंसक लगातार उनके रोमांस को लेकर कयास लगाते रहे।