27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

किसी ने बताया ‘बकवास’, किसी ने कहा ‘अमेजिंग’, फिर भी IMDb की टॉप 5 में बनी रही आशीष चंचलानी की ‘एकाकी’!

Ekaki Horror Comedy: आशीष चंचलानी की पहली सीरीज 'एकाकी' 2026 की IMDb टॉप 5 सबसे लोकप्रिय भारतीय सीरीज में शामिल होने वाली इकलौती यूट्यूब सीरीज बनी। जानें इसकी कहानी और दर्शकों की प्रतिक्रियाएं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Shiwani Mishra

•

Updated: 27 Oct 2026, 6:14 PM IST

Ashish Chanchlani Ekaki

आशीष चंचलानी की 'एकाकी' को मिले मिले-जुले रिव्यू (सोर्स: x-@UnfilteredRehan)

Ekaki Free On YouTube: यूट्यूब से अपनी जर्नी की शुरुआत करने वाले कॉमेडियन आशीष चंचलानी ने अपनी पहली सीरीज 'एकाकी' के जरिए डिजिटल एंटरटेनमेंट की दुनिया में खास पहचान बनाई है। OTT की फेमस सीरीज के बीच 'एकाकी' ने 2026 की IMDb की टॉप 5 सबसे लोकप्रिय भारतीय सीरीज में जगह बनाई है। इसमें खास बात ये है कि इस सूची में शामिल होने वाली ये इकलौती यूट्यूब सीरीज है। हालांकि, सीरीज को लेकर यूजर्स की राय बंटी हुई है। जहां कुछ लोगों ने इसकी आलोचना की, तो वहीं कई यूजर्स ने इसे जबरदस्त बताया।

'एकाकी' को लेकर सोशल मीडिया पर बंटी यूजर्स की राय

आशीष चंचलानी की 'एकाकी' को लेकर सोशल मीडिया पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। एक यूजर ने सीरीज को 'डिजास्टर' बताया, जबकि दूसरे ने आशीष के समर्थन में कमेंट किया। एक अन्य यूजर ने इसे 'बिल्कुल बकवास सीरीज' कहते हुए 10 में से 2 रेटिंग दी। वहीं, कुछ दर्शकों ने इसकी तारीफ करते हुए इसे 'अमेजिंग सीरीज' बताया।

बता दें, अलग-अलग प्रतिक्रियाओं के बावजूद IMDb की लोकप्रिय भारतीय सीरीज की टॉप 5 लिस्ट में पिछले 1 साल से 'एकाकी' की मौजूदगी ने इसे चर्चा में ला दिया है। ये उपलब्धि आशीष के लिए इसलिए भी खास है, क्योंकि वे अब तक मुख्य रूप से यूट्यूब पर अपने कॉमेडी वीडियो के लिए पहचाने जाते रहे हैं।

7 दोस्तों की कहानी है 'एकाकी'

'एकाकी' की कहानी 7 दोस्तों कार्तिक, आर्यन, करण, जग्गू, पिंकू, तनी और जशु के इर्द-गिर्द घूमती है। सभी दोस्त वीकेंड मनाने के लिए महाराष्ट्र के नासिक में एक सुनसान गांव के अंदर बने एक अलग-थलग विला में जाते हैं। शुरुआत में वहां दोस्तों की मस्ती और कॉमेडी देखने को मिलती है, लेकिन जल्द ही माहौल बदलने लगता है।

बता दें, विला में एक के बाद एक अजीब और डरावनी घटनाएं होने लगती हैं। धीरे-धीरे सामने आता है कि इस जगह का अतीत काफी डरावना रहा है और कभी यहां मानसिक रूप से बीमार मरीजों का अस्पताल हुआ करता था। इसके बाद कहानी में रहस्य और डर का पहलू गहराने लगता है। सीरीज में एलियन से जुड़ा तत्व भी शामिल है।

आशीष चंचलानी ने खुद संभाली सीरीज की कमान

'एकाकी' वेब सीरीज की खास बात ये है कि आशीष चंचलानी ने इसमें सिर्फ एक्टिंग ही नहीं किया, बल्कि इसकी कहानी लिखने, निर्देशन और निर्माण की जिम्मेदारी भी संभाली है। उनकी ये सीरीज यूट्यूब पर मुफ्त में उपलब्ध है। दरअसल, यूट्यूब से शुरू हुआ आशीष का सफर अब उन्हें निर्देशक, लेखक और निर्माता के रूप में भी पहचान दिला रहा है। IMDb की 2026 की टॉप 5 सबसे लोकप्रिय भारतीय सीरीज में जगह बनाना उनकी इस नई पारी के लिए एक अहम उपलब्धि है।