Paayel Sarkar says many talented artists in Bengali film: बंगाली फिल्म इंडस्ट्री को लेकर पायल सरकार ने एक सवाल उठाया है। उनका कहना है कि यहां टैलेंट को प्राथमिकता नहीं मिलती, बल्कि राजनीति का दबदबा अधिक होता है।
Paayel Sarkar says many talented artists in Bengali film: बंगाली फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस पायल सरकार ने हाल ही में मनोरंजन इंडस्ट्री में राजनीति के बढ़ते प्रभाव को लेकर खुलकर अपनी राय रखी। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने बताया कि पिछले कुछ सालों में कई टैलेंटेड स्टार्स को उनके काम के बाद पीछे कर दिया गया। पायल का मानना है कि फिल्म इंडस्ट्री को राजनीति के हिसाब से नहीं चलाया जाना चाहिए।
संगबाद प्रोटिडिन के साथ बातचीत में पायल ने बताया कि पश्चिम बंगाल में नई सरकार बनने के बाद उन्हें इंडस्ट्री में बदलाव और नई शुरुआत की उम्मीद दिखाई दे रही है। इसके साथ ही उन्होंने माना कि फिल्मों और राजनीति का कुछ हद तक संबंध हमेशा रहा है, लेकिन इसका असर स्टार्स के करियर पर नहीं पड़ना चाहिए।
इतना ही नहीं, एक्ट्रेस ने अपने प्राइवेट अनुभव भी शेयर किए। उन्होंने बताया कि कई बार उन्हें बड़े प्रोजेक्ट्स के लिए चुना गया, स्क्रिप्ट रीडिंग तक हुई, लेकिन आखिरी समय में बिना किसी स्पष्ट जानकारी के उन्हें रिप्लेस कर दिया गया। पायल के अनुसार, उन्हें केवल इतना कहा जाता था कि शूटिंग या मीटिंग आगे बढ़ा दी गई है, लेकिन बाद में पता चलता था कि किसी दूसरे स्टार्स को कास्ट कर लिया गया है यहां टैलेंट नहीं, बस पॉलिटिक्स ही चलती है।
उन्होंने कहा कि ऐसा सिर्फ एक बार नहीं बल्कि कई बार हुआ। हालांकि उन्होंने किसी का नाम लेने से इनकार किया, लेकिन ये जरूर कहा कि इंडस्ट्री में काम करने के दौरान उन्हें इस तरह के व्यवहार का सामना करना पड़ा। पायल ने ये भी साफ किया कि उन्होंने कभी इन बातों को लेकर सहानुभूति नहीं मांगी, लेकिन उन्हें लगता है कि स्टार्स के साथ प्रोफेशनल तरीके से व्यवहार होना चाहिए।
पायल सरकार पिछले करीब 20 सालों से बंगाली फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा हैं और कई बड़े स्टार्स के साथ काम कर चुकी हैं।पायल ने इंडस्ट्री को बदलते हुए करीब से देखा है और आज का माहौल पहले से काफी अलग महसूस होता है। हाल ही में पश्चिम बंगाल में नई सरकार बनने के बाद राजनीतिक माहौल में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। इसी बीच पायल के बयान ने फिल्म और राजनीति के रिश्ते को लेकर नई बहस छेड़ दी है।