मनोरंजन

पल्लवी जोशी को ‘विवेक अग्निहोत्री की पत्नी’ लिखने पर भड़के फिल्ममेकर, पॉर्टल को लगाई फटकार

Vivek Agnihotri Pallavi Joshi: पल्लवी जोशी की CBFC में नियुक्ति के बाद एक पोर्टल द्वारा उन्हें विवेक अग्निहोत्री की पत्नी बताए जाने पर फिल्ममेकर भड़क गए। जानें उन्होंने क्या कहा।
2 min read
Sep 17, 2026
Vivek Agnihotri Pallavi Joshi
पल्लवी जोशी की CBFC एंट्री पर नया विवाद (सोर्स: X-ANI/Instagram-mansworldindia)

Vivek Agnihotri Reaction: एक्ट्रेस और प्रोड्यूसर पल्लवी जोशी को सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) के नए 18 सदस्यीय बोर्ड में शामिल किया गया है। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने 16 सितंबर को नए बोर्ड का ऐलान किया, जिसका कार्यकाल तीन साल या अगले आदेश तक रहेगा।

पल्लवी जोशी की नियुक्ति के बाद एक न्यूज पोर्टल ने एक्स पर इससे जुड़ी खबर शेयर की। पोस्ट के कैप्शन में उन्हें ‘फिल्ममेकर विवेक अग्निहोत्री की पत्नी’ के तौर पर भी पेश किया गया। यह बात उनके पति और फिल्ममेकर विवेक अग्निहोत्री को पसंद नहीं आई। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोर्टल की पत्रकारिता पर सवाल उठाते हुए लंबा पोस्ट लिखा।

‘यह कैसी थर्ड-रेट पत्रकारिता है?’

विवेक अग्निहोत्री ने अपने पोस्ट में लिखा कि ये ‘थर्ड-रेट, बुरी और बहुत ज्यादा औरतों से नफरत करने वाली पत्रकारिता’ है। उन्होंने पल्लवी जोशी के करियर और उपलब्धियों का जिक्र करते हुए कहा कि वह चार नेशनल अवॉर्ड जीत चुकी हैं और उन्होंने महज चार साल की उम्र में एक्टिंग शुरू कर दी थी।

अग्निहोत्री ने यह भी लिखा कि पल्लवी जोशी उस दौर में टेलीविजन की जानी-मानी स्टार्स में शामिल हो चुकी थीं, जब संबंधित खबर लिखने वाले कई पत्रकार पैदा भी नहीं हुए थे। फिल्ममेकर ने आगे बताया कि जब पल्लवी जोशी ने भारतीय नौसेना में महिलाओं पर आधारित टीवी शो ‘आरोहण’ प्रोड्यूस किया था, तब उन्हें प्रोडक्शन के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं थी। उनके मुताबिक, इसके बावजूद जोशी ने अपनी पहचान और करियर खुद बनाया।

‘उन्हें मेरे नाम से क्यों पहचाना गया?’

विवेक अग्निहोत्री ने सवाल उठाया कि एक सफल महिला के बारे में लिखते समय उसे मुख्य रूप से ‘फिल्ममेकर विवेक अग्निहोत्री की पत्नी’ के तौर पर पेश करने की जरूरत क्यों पड़ी।

उन्होंने कहा कि पल्लवी जोशी ने अपनी पहचान किसी से उधार नहीं ली है, बल्कि चार दशकों के काम के जरिए इसे खुद बनाया है। उनके मुताबिक, किसी महिला की कई दशकों की स्वतंत्र उपलब्धियों को उस पुरुष के नाम तक सीमित कर देना, जिससे उसने शादी की है, पितृसत्तात्मक सोच को दिखाता है।अग्निहोत्री ने अपने पोस्ट में यह भी लिखा कि अगर किसी सफल और स्वतंत्र महिला को उसकी अपनी उपलब्धियों के आधार पर पहचानने के बजाय उसके पति के जरिए परिभाषित करने की जरूरत महसूस होती है, तो समस्या पल्लवी जोशी नहीं बल्कि ऐसी सोच में है। उन्होंने आखिर में कहा कि ये अंतर पत्रकारिता और ‘पत्रकारिता के नाम पर पितृसत्ता’ के बीच का है।

CBFC के नए बोर्ड में कई बड़े नाम

बता दें कि सरकार ने 16 सितंबर को CBFC का 18 सदस्यीय बोर्ड गठित किया है। पल्लवी जोशी के अलावा प्रीति जिंटा, पंकज त्रिपाठी, सुनील शेट्टी, प्रियदर्शन, रूपाली गांगुली, प्रोसेनजीत चटर्जी, ऋकी केज, मनोज जोशी और अन्य हस्तियों को इसमें शामिल किया गया है। नए बोर्ड का कार्यकाल तत्काल प्रभाव से तीन साल या अगले आदेश तक रहेगा।

दिलचस्प बात यह है कि विवेक अग्निहोत्री पिछली CBFC बोर्ड के सदस्य रह चुके थे, जबकि अब उनकी पत्नी पल्लवी जोशी को नए बोर्ड में जगह मिली है।

Updated on:
17 Sept 2026 02:38 pm
Published on:
17 Sept 2026 02:38 pm
Also Read
View All
पुलिस की वर्दी के पीछे छिपी औरत: करीना से रवीना तक फिल्मों ने कैसे बदला महिला कॉप का चेहरा

कच्चा बादाम से मिली पहचान, अब माता सीता के रोल पर ट्रोलिंग, अंजलि अरोड़ा बोलीं- ‘यह मेरी पूरी जिंदगी नहीं है’

‘छपरी गैंग बहुत परेशान करने वाला है’, बिग बॉस 20 में माही विज के बयान पर यूजर्स ने किया सपोर्ट, आम्रपाली दुबे-लव-असिफ पर भी साधा निशाना

पृथ्वी शॉ संग मंगेतर आकृति अग्रवाल ने तोड़ा रिश्ता, बोलीं- हमारी राहें अलग-अलग हैं, पोस्ट कर किया खुलासा

Disha Salian Case: ‘दिशा की मौत के बाद सुशांत ने फोन किया था’, सुशांत सिंह राजपूत की बहन प्रियंका सिंह का खुलासा